फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Uday 2023: शुक्र ग्रह हुए उदय, इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अब अच्छे दिन

Sat, 19 Aug 2023 02:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुख, वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र अब कर्क राशि में उदय हो गए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 18 अगस्त को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर उदय हो गए हैं। शुक्र के अस्त होने पर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य कुछ दिनों तक थम जाते हैं। ऐसे में अब शुक्र के उदय होने पर प्रेम, सुख, वैभव और विलासिता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं शुक्र के उदय होने से कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के उदय होने पर किन-किन राशि को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय आपके 10वें भाव में हुआ है। इस तरह से शुक्र के उदय होने पर इस राशि के जातकों की परेशानियां अब थम जाने के संकेत हैं। आपको कई तरह की मुश्किलों से जल्द ही छुटकारा मिल सकेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलना फिर से शुरू हो जाएगा जिससे आपको धन लाभ और वाहन का सुख प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सभी तरह के ऐशोआराम आपको प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
शुक्र का उदय आपकी राशि में लग्न भाव में हुआ है। इस तरह से शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको आने वाले कुछ दिनों में एक से बढ़कर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जो जातक व्यापार में है उनको अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत है। शुक्र के उदय होने पर कर्क राशि के जातकों को सभी तरह के ऐशोआराम का सुख प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान और बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को लिए शुक्र का उदय होना सुखद परिणाम दिलाने वाला साबित होगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदय हो रहे हैं। सभी तरह लाभ के अवसरों की प्राप्ति आपको होगी। कहीं से अचानक लाभ के बेहतरीन अवसर बनेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना अच्छा संकेत है। आपकी राशि से शुक्र छठे भाव में उदय हो रहे हैं। इस तरह से देखा जाए तो कुंभ राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लग्जरी चीजों का सुख आपको मिलेगा। अचानक से धन लाभ होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें