फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव लक्ष्मी राजयोग बनने से इन राशियों के ऊपर बरसेगा खूब धन और चमक उठेगा भाग्य

Thu, 16 Apr 2026 04:04 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा की युति को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। 18 अप्रैल को चंद्रमा और शुक्र की युति मेष राशि राशि में होगी। इससे कई राशि वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 4
वैभव लक्ष्मी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों की चाल और परिवर्तन का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर होता रहता है। ग्रह एक निश्चत अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसी क्रम में दो यो दो से ज्यादा ग्रहों की युति किसी एक राशि में देखने को मिलती है। ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक राजयोग 18 अप्रैल को बनने वाला है। धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र और मन के कारक ग्रह चंद्रमा की युति 18 अप्रैल को होगी। जिससे वैभव लक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, संपन्नता, भोग-विलास, सौंदर्य, कला और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा को मन, माता, भावुकता और मानसिक स्थिति का कारक होता है। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से बना वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ मान जाता है। आइए जानते है इस राजयोग के बनने पर किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

वैभव लक्ष्मी राजयोग
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा की युति को बहुत ही शुभ माना जाता है। 18 अप्रैल को चंद्रमा और शुक्र की युति मेष राशि राशि में होगी। जब चंद्रमा और शुक्र की युति कुंडली के केंद्र और त्रिकोण भाव में बनती है तो वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है।  कुंडली में इस राजयोग के बनने पर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और आर्थिक संपन्नता आती है। इसके शुभ प्रभाव से जीवन में धन, सुख, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और मानसिक शांति मिलती है। इस राजयोग के प्रभाव के कारण आय के साधनों में वृद्धि, करियर-कारोबार में उन्नति के योग बनते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 18 अप्रैल को वैभव लक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ परिणाम दिलाएगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि, आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी के योग बनेगा। किसी पुराने धन की वापसी संभव है। इस राजयोग के चलते जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती आएगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बनेगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ शानदार अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए वैभव लक्ष्मी राजयोग किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपको एक साथ कई मामलों में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जो लोग किसी तरह की योजनाओं में लगे हुए हैं उनको कोई बड़ी और अच्छी डील मिल सकती है। करियर में तरक्की प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति मौके मिलेंगे। 

Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

विज्ञापन

4 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
वैभव लक्ष्मी राजयोग के बनने पर सिंह राशि वालों को सबसे ज्यादा और शानदार सुखद परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इस दौरान आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। मुश्किल कार्यो में आपको आसानी से सफलता मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति और प्यार बना रहेगा।

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें