Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर अनुकूल फल देने वाला साबित हो सकता है। केतु के नक्षत्र गोचर का खास असर व्यापार में हो सकता है। कार्य विस्तार होगा। लाभ के मौके प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कर्ज चल रहा है तो उसे चुकाने में सफलता मिल सकती है। समय पर अपने टारगेट पूरे करने से आपको संतोष और आत्मविश्वास मिलेगा। लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छे समय बिताने के अवसर मिलेंगे।