फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope: शुक्र करेंगे मिथुन में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

Thu, 17 Jul 2025 03:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus in Gemini 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निर्धारित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव होने पर 12 राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक तंगी, व्यापार में हानि और असफलताएं झेलनी पड़ती हैं। 
विज्ञापन
1 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : adobe
Venus in Gemini 2025: ज्योतिष में मौजूद सभी ग्रह एक निर्धारित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव होने पर 12 राशियों पर इसका खास प्रभाव पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को आर्थिक तंगी, व्यापार में हानि और असफलताएं झेलनी पड़ती हैं। लेकिन कुछ जातकों को उन क्षेत्रों में भी मनचाहा लाभ मिलता है, जिनमें वह लगातार प्रयास कर रहे थें। इसलिए ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण घटना है। वर्तमान में जुलाई का महीना जारी है। इस माह बृहस्पति मिथुन में उदय, शनि मीन में वक्री और सूर्य का कर्क राशि में गोचर हो चुका है। इसके बाद अब सबसे शुभ ग्रह शुक्र अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के इस राशि में गोचर करने पर किस राशि को लाभ और किसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।


मेष राशि वालों को नौकरी में किसी मनचाहे पद की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यापार में विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। पारिवारिक माहौल शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।


वृषभ राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहेगा। आपके व्यापार में विस्तार होगा। कला के जरिए धन कमाने में सफल होंगे। लेकिन आपको वाणी का खास ध्यान रखना होगा। आपके बोल रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं।

4 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मिथुन राशि वालों के जीवन में किसी खास के आने के योग बनेंगे। आपके प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको नई नौकरी भी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।


छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। करियर को लेकर कोई निर्णय भी अगर लेते हैं, तो भविष्य में आपको नाज होगा। अगर आप सेल्स या मार्केटिंग में काम करते हैं, तो आय के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।


यह समय आपकी आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। लेकिन परिवार की ओर से तनाव बना रहेगा। आपको यात्रा करने से बचना होगा। अजनबी लोगों से दूर बनाकर रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।


कन्या राशि वालों के आकर्षण में वृद्धि होगी। आपकी वाणी व्यवहार से लोग आपसे बात करेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आपकी एक अच्छी छाप ऑफिस में रहेगी। इस दौरान आप किसी धार्मिक आयोजन या मांगलिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। 

8 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


किसी नए काम की शुरुआत करने से बचें। पुरानी बातों को लेकर पारिवारिक कलह होगी। व्यापार जैसा चल रहा है उसे वैसा रहने दें। किसी दूसरे के मामले में चुप रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।

9 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।


आपके अटके काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कला के जरिए किसी नए करियर का तालाश करेंगे। जो निवेश आपने पहले किए थे, वे अब अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

10 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।


आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्ते में किसी नई शुरुआत को होगा आपके जीवन को और सुंदर बनाएगा। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

11 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।


सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। दोस्त की बात तनाव का कारण बनेगी। आप किसी ट्रिप पर जा रहे थे, तो वह स्थगित होगी। आर्थिक नुकसान होने पर मन दुखी रहेगी। लेकिन आप धैर्यवान बने रहें।

12 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।


कुंभ राशि वालों के वेतन में वृद्धि होगी। आप जिस भी चीज को खरीदना चाहते थे, वह इच्छा अब पूरी होगी। वाहन घर ला सकते हैं। मनचाही इच्छाएं पूरी होने के योग भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Venus in Gemini 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: बृहस्पति 
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।


मीन राशि वालों का भाग्योदय होने के योग है। सुख में वृद्धि होने पर मानसिक शांति का एहसास होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

ariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों की धन-दौलत में होगी वृद्धि
Surya Gochar 2025: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं
है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें