फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 ग्रहों के एक साथ परिवर्तन से 10 जून तक ये 4 राशि वाले लोग रहें सावधान, घट सकती है कोई दुर्घटना

Sat, 09 Jun 2018 07:51 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जून महीने के इस सप्ताह में एक साथ दो ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। 9 जून की रात को शुक्र मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। फिर इसके 1 दिन बाद यानि रविवार 10 जून को बुध वृष राशि से मिथुन में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन दोनों ग्रहों के इतने कम अंतराल के बीच अपनी राशि बदलने से कुछ राशियों पर संकट के बादल छा सकते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
कन्या राशि- इन दोनों ग्रह के राशि बदलने से कन्या राशि के लोगों के सामने कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पैसे की बर्बादी होने की आशंका है। जो व्यापार में है उन्हें घाटा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग 10 जून को बहुत ही सावधानी बरतें। कोई छोटी-बड़ी दुर्घटना हो सकती है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। 10 जून के बाद समय शुभ रहेगा।
 

4 of 5
कुंभ राशि -10 जून तक कुंभ राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। जमीन और घर संबंधी विवाद हो सकता है। कोई आपका नजदीकी आपको धोखा दे सकता है इसलिए 2 से 3 दिनों तक बेहद सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें जिसकी वजह से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियो से वाद-विवाद हो सकता है। नौकरी भी जा सकती है संभलकर रहें। 10 जून के बाद ही किसी शुभ कार्य की शुरूआत करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें