फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मकर और कुंभ राशि वालों के विवाह संबंध होंगे मजबूत, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 01 Feb 2025 01:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
01 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 01 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपका दिन रोमांटिक नहीं रहेगा। पिता के साथ अनबन हो सकती है। अचानक तय की हुई लव डेट रद्द हो सकती है। यात्रा टल सकती है। आप आज आपसी मतभेदों को भुलाकर रिश्तों में प्रेम बढ़ायें। लव पार्टनर का मन समझदरी से जीतें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेमी-प्रेमिका का दिन रोमांस से भरा होगा लेकिन रिलेशन को लेकर मन में दुविधा रहेगी। आज का दिन जीवनसाथी का प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। अपने मन से किसी भी प्रकार के अविश्वास की भावना निकाल दें। विश्वास और समझौता ही प्यार के मजबूती की कुंजी है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप दिल और दिमाग से सोच समझकर आने वाले दिनों की प्लानिंग करें। आंखों ही आंखों में इशारे होंगे। नवविवाहित व्यक्तियों के लिए रोमांचक दिन। प्रेम का सम्बन्ध बन सकता हैं। पुराने टूटे प्रेम के बन्धन फिर जुड़ सकते हैं। लव मैरिज करने की चाह आज पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लवर से किसी भी प्रकार की बहस से बचें। व्यर्थ के खर्चे प्रेमी पर करने पड़ सकते हैं। शांति और प्रसन्नता के साथ प्रेमी को मनायें। आज आपका दिन सामान्य है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज कोई न कोई बन्धन आपको अपनी मनमर्जी करने से रोक रहा है। किसी भी प्रकार का परिवारिक हस्तक्षेप आपकी कोशिशों कोआगे नहीं बढ़ने देगा। अपने प्रेमी से वीडियो काल कर अपनी इच्छा जाहिर करें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी आज आपकी हर तमन्ना पूरी कर सकता है। घर-परिवार प्रेमी साथी सब आपके फेवर में हैं। किसी कारणवश आप अपने प्रेमी पर विश्वास नहीं कर पायेंगे। आपसी बातचीत से स्थिति सुधरेगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज आपका व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा, लेकिन आपका मनोबल आपके लवर को इम्प्रेस करेगा। किसी भी प्रकार की अनुचित बात से बचें नहीं तो रिश्तों की अनबन लम्बी चल सकती है। अपनी हरकतों को कंट्रोल करें। कार्यवश लम्बी यात्रा आपसी दूरियां बढ़ा सकती हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज खुशियों भरा दिन रहेगा। आप सजसंवर कर मित्र को मिलने जा सकते हैं। आपका रूप आकर्षण आपके प्रेमी को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। मन मतवाला है। नये मित्रों की तलाश में रहेंगे। पुराने लवर से मुलाकात हो सकती है। आप अपने अहंम भाव को रिश्तों में न आने दें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):प्यार में अनश्चितता से अगर परेशान हैं तो मित्र की सलाह से अपने प्रियतम से बात करें। आज कार्य सिद्ध होने की संभावना है। आपको मन चाहा साथी मिल सकता है। आपका मित्र भी आपकी सहायता करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके विवाह सम्बन्ध बन सकते हैं। अगर आप एन.आर.आई. से विवाह करना चाहते हैं या विदेश में सेटल होना चाहते हैं तो आज कोशिश करें। लव पार्टनर को खुश करने के लिये गिफ्ट आदि ले जायें। गुलाब का फूल उसका मन मोह लेंगे। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव रिलेशन मजबूत बनेगा। प्रेम में स्थिरता आयेगी। विवाह के लिए अगर मन में भ्रम हैं तो परिवार या माता-पिता की स्वीकृति लें। घर पर बात करने से स्थिति सुधरेगी। आपकी कोशिश रंग लायेगी। मन को मीत मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अपने सहकर्मी के साथ लव रिलेशन बन सकते हैं। साथ में यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। दिन रोमांचक और रोमांटिक भी किसी स्त्री से लाभ प्राप्त होगा। शाम को इकट्ठा समय बिताने का कार्यक्रम बन सकता है। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें