फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2025 Impact: इन दो राशि वालों पर नवंबर तक मेहरबान रहेंगे शनि, नौकरी में मिलेगा विशेष लाभ

Wed, 30 Jul 2025 12:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Vakri 2025 Impact: वर्तमान में शनि मीन में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए न्याय के देवता शनि 13 जुलाई 2025 को वक्री हो चुके हैं। वह 28 नवंबर 2025 तक वक्री रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Shani Vakri 2025 Impact - फोटो : adobe stock
Shani Vakri 2025 Impact: वर्तमान में शनि मीन में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए न्याय के देवता शनि 13 जुलाई 2025 को वक्री हो चुके हैं। वह 28 नवंबर 2025 तक वक्री रहने वाले हैं। चूंकि शनि न्याय के कारक है और वह कर्म के आधार पर फल देते हैं, इसलिए कुछ जातकों को शनि की इस चाल से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दरअसल, ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर करते हैं, तो काम, करियर, व्यापार, रिश्तों और सेहत पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है। वहीं अभी शनि वक्री अवस्था में हैं और इससे वह किन राशि वालों को लाभ पहुंचाएंगे, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के लिए नवाजा जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के लिए नवाजा जा सकता है। समाज, कार्यक्षेत्र, कारोबार व मार्केट में काम कर रहे लोगों का वेतन बढ़ सकता है। समाज में आपकी एक अच्छी छवि का भी निर्माण होगा। जीवनशैली में सुधार आएगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। रिश्तों में चल रही परेशानियां अब दूर होंगे। - फोटो : adobe
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। रिश्तों में चल रही परेशानियां अब दूर होंगे। शनि के प्रभाव से सेहत सामान्य होगी। यह समय आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा। जीवन के हर कदम पर जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। 

August Rashifal 2025: अगस्त में मेष सहित इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

4 of 5
नए व्यापारियों को भी धन लाभ होने का योग है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। आप अपने व्यापार में नई टीम को रखेंगें। इस दौरान काम के विस्तार को लेकर बनाई जा रही योजनाएं अब सफल होती नजर आएंगे। नए व्यापारियों को भी धन लाभ होने का योग है।

August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके लक्ष्य पूरे होने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
आपके लक्ष्य पूरे होने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति संभव है। शादी के लिए योग्य वर का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। खास बात यह है कि बिजनेसमैन विरोधियों और बाधाओं से मुक्त होकर अपने कारोबार का विस्तार कर पाएंगे। मानसिक संतोष और सहयोग मिलेगा। मनचाहा रोजगार मिलने की संभावना बनेगी।




Mangal Gochar 2025: बुध की राशि में मंगल का गोचर, जानिए किन-किन राशि वालों को मिलेगा फायदा
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें