फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vakri Budh 2024: जल्द ही बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Fri, 22 Nov 2024 07:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retrograde Mercury 2024: पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। बुध की वक्री चाल जहां कुछ राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है वहीं कुछ राशियों को शुभ परिणाम दिला सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। - फोटो : amar ujala
Vakri Budh 2024: बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। सितारों के अनुसार बुध ग्रह जल्द ही वक्री होने वाले हैं। इस दौरान बुध ग्रह वृश्चिक राशि में विराजमान हैं जिसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध की कृपा से व्यक्ति करिश्माई व्यक्तित्व वाला बन जाता है। सूर्य, शुक्र, राहु, और केतु बुध के मित्र ग्रह हैं और मंगल, बृहस्पति, शनि बुध के मामले में तटस्थ रहते हैं। 
पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। बुध की वक्री चाल जहां कुछ राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है वहीं कुछ राशियों को शुभ परिणाम दिला सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध की वक्री चाल बनेगी भाग्यशाली। 

विज्ञापन

2 of 4
पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृश्चिक राशि में बुध की वक्री चाल से वृषभ राशि के जातकों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले लोग इस दौरान खूब धन कमाएंगे। यदि आप किसी व्यवसाय में हैं जिसमें कोई साझेदार है तो उसमें भी आपको सहयोग और लाभ दोनों मिलेगा। ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो वृषभ राशि वाले लोगों के लिए पैसा कमाने का यह बहुत अच्छा समय है। मौका ना गवाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
बुध की वक्री स्थिति सिंह राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। ग्रहों की चाल को देखते हुए सिंह राशि के जातक  इस दौरान अपने घरों का नवीनीकरण करा सकते हैं। ग्रहों की चाल को देखकर ऐसा लग रहा है कि वृषभ राशि के जातकों के पास अथाह पैसा आने से उनके खर्चे भी बढ़ेंगे जिसका इस्तेमाल वह भौतिक सुख साधनों में कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
पंचांग के अनुसार मंगलवार 26 नवंबर 2024 को सुबह 08:11 बजे बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे और 16 दिसंबर 2024 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खुशी का समय है। ऐसे में जब तक बुध की चाल वक्री रहेगी वृश्चिक राशि वालों का मान-सम्मान काफी बढ़ेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों को दोस्तों की मदद से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। ग्रहों की चाल से पता चलता है कि वृश्चिक राशि के जातक की पुराने रोग दूर होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें