धीर-धीरे अब साल खत्म होने जा रहा है और नया साल 2025 जल्द शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2025 बहुत ही खास रहने वाला होगा। साल 2025 में ग्रह, नक्षत्रों और राशियों का ऐसे संयोजन देखने को मिलेगा जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। साल 2025 में तीन प्रमुख ग्रह शनि, राहु और गुरु का गोचर होगा जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होगा। इन तीन ग्रहों में देवताओं के गुरु बृहस्पति का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में गुरु को धन, शिक्षा, संतान और सुख देने वाला एक शुभ ग्रह माना गया है। गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह अवश्य ही पड़ता है।