जून का पहले सप्ताह में दो बड़े ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं जिसका सभी राशियों पर गहरा असर पड़ने वाला है। 9 जून 2018 को शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। वहीं 10 जून को बुध का राशि परिवर्तन वृष राशि से मिथुन में होगा। वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र शुभ ग्रह हैं। इन्हें लाभ व सुख-समृद्धि का कारक भी माना जाता है।
शुक्र के तेज से ही प्रेम व दांपत्य जीवन में सफलता मिलती है। शुक्र हमेशा राजयोग का कारक माना गया है। जिससे की हमारे सुख सुविधाओं में वैभव में ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। बुध को ज्योतिष शास्त्र में काफी अहम माना जाता है। यह मिथुन व कन्या राशि के स्वामी है। बुद्ध की कृपा से ही व्यक्ति बहुत विद्वान होता है, उसकी तर्क क्षमता मजबूत होती है, संचार कौशल में बेहतर होता है। आइए जानते हैं सभी राशियों को लिए कैसा रहेगा इन दोनों ग्रहों का परिवर्तन