फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जून राशिफल: इन 4 राशियों को धन लाभ मिलने के संकेत है, जानिए अपना राशिफल

Wed, 06 Jun 2018 08:23 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
विज्ञापन

मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

2 of 13
बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। शाम को रसोई के लिए ज़रूरी चीज़ों की ख़रीदारी आपको व्यस्त रखेगी। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।
विज्ञापन

वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

3 of 13
इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आज आपका जीवनसाथी आपकी वजह से दुःखी महसूस कर सकता है।

मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

4 of 13
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहायता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। आप अपने मातहतों से नाख़ुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

5 of 13
आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे। हालाँकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन

सिंह राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

6 of 13
अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। अपने प्रिय की ग़ैर-ज़रूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

कन्या राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

7 of 13
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

तुला राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

8 of 13
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। ज़िद्दी बर्ताव न करें इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है।

वृश्चिक राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

9 of 13
अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीक़े से करें, दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।

धनु राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

10 of 13
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। मामले को परिवार के दूसरे सदस्यों की मदद जल्द-से-जल्द निबटाने की कोशिश करें और ख़ुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी।  दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।

मकर राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

11 of 13
मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा।

कुंभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

12 of 13
निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।
विज्ञापन

मीन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

13 of 13
अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें