फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tula Rashi November: तुला राशि वालों को प्रेम संबंध में रहना होगा सावधान, पढ़ें नवंबर का मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 10:40 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Masik Rashifal November 2025: तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस माह परिस्थितियां तो आपके अनुकूल हैं, लेकिन आप आलस्य और अभिमान के चलते अपने जीवन में आने वाले तमाम बड़े अवसरों को गंवाने की गलती कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala
Tula Rashi Monthly Horoscope November: तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस माह परिस्थितियां तो आपके अनुकूल हैं, लेकिन आप आलस्य और अभिमान के चलते अपने जीवन में आने वाले तमाम बड़े अवसरों को गंवाने की गलती कर सकते हैं। माह की शुरुआत में जहां आपको बीते कुछ समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं इस दौरान कुछ एक ऐसे प्रतिकूल बदलाव भी देखने को मिलेंगे जिससे आपको परेशानी का अनुभव होगा। 
Budh Vakri 2025: बुध की उल्टी चाल से बन रहे आकस्मिक लाभ के अवसर, 10 नवंबर से ये राशियां चमकेंगी
करियर 
नवंबर का महीना तुला राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से सामान्य लेकिन स्थिर प्रगति देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत में काम के प्रति मन में आलस्य बना रह सकता है, जिसके कारण कुछ महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए इस समय एकाग्र होकर कार्य करें और आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन

2 of 6
करियर  - फोटो : adobe stock
मध्य सप्ताह के बाद नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित फल मिलने की संभावना रहेगी। वहीं व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पुराने अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रेम और संबंध  - फोटो : adobestock
प्रेम और संबंध 
प्रेम संबंधों के मामले में यह माह सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। जल्दबाज़ी या भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय रिश्तों को बिगाड़ सकते हैं। जिनका पहले से संबंध चल रहा है, उन्हें अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। विवाहित जातकों के लिए समय थोड़ा संवेदनशील रहेगा। जीवनसाथी के साथ तकरार या मनमुटाव से बचें। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए संवाद को प्राथमिकता दें और छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें।

4 of 6
स्वास्थ्य  - फोटो : adobe stock
स्वास्थ्य 
स्वास्थ्य के लिहाज से नवंबर का महीना तुला राशि के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। मानसिक थकान या तनाव के कारण नींद की समस्या या सिरदर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में दिनचर्या में योग, ध्यान और नियमित व्यायाम शामिल करें। खान-पान में लापरवाही से बचें, क्योंकि इससे पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन करें।
विज्ञापन

5 of 6
आर्थिक स्थिति   - फोटो : freepik
आर्थिक स्थिति  
आर्थिक दृष्टि से यह महीना संतुलन बनाए रखने का समय रहेगा। शुरुआती दिनों में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। मध्य और उत्तरार्ध का समय लाभदायक निवेश या व्यापार में वृद्धि का संकेत दे रहा है। यदि आप नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रहेगा। फिर भी, धन से जुड़े निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें और किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उपाय - फोटो : freepik
उपाय
  • प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की विधिवत पूजा करें।
  • श्री सूक्त का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
  • शुक्रवार के दिन गुलाबी वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र या मिठाई दान करें।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें