फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Rashi November: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 10:20 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kanya Rashi November 2025: आइए जानते हैं कि कन्या राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
विज्ञापन
1 of 5
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala
Kanya Rashi November 2025: कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना भाग्य वृद्धि और सफलता लेकर आ रहा है। इस समय आपके परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और जीवन के कई क्षेत्रों में तरक्की के संकेत दिखाई देंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा और आपकी बुद्धिमत्ता एवं विवेक से विरोधी भी परास्त होंगे। यह महीना प्रगति, सम्मान और संतुलन से भरा रहेगा। आइए जानते हैं कि कन्या राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कन्या राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...

करियर
नौकरीपेशा जातकों के लिए नवंबर का महीना विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। महीने के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी और पदोन्नति या किसी नई जिम्मेदारी का अवसर मिल सकता है। जो लोग व्यापार या व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस माह निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। पहले से रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। साथ ही, प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध बढ़ने से भविष्य में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं।
विज्ञापन

प्रेम जीवन
प्रेम जीवन के लिए यह महीना बहुत अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ रिश्ता गहराएगा और आपसी समझ मजबूत होगी। जो लोग अपने रिश्ते को विवाह में बदलना चाहते हैं, उन्हें परिवार की सहमति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी तालमेल और स्नेह बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य से अच्छा रहेगा। हालांकि लंबी यात्राओं के दौरान थकान या तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए विश्राम का ध्यान रखें। योग, ध्यान और संतुलित आहार से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। अत्यधिक कार्यभार से बचें और पर्याप्त नींद लें।

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से नवंबर का महीना लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापारियों को निवेश से फायदा होगा और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। घर-परिवार के खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आमदनी के नए स्रोत भी खुलेंगे जिससे आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। ननिहाल या ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय
प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। इससे आपके कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होंगी, बुद्धि में वृद्धि होगी और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें