Personality traits of Tuesday born people
- फोटो : adobe stock
करियर में सफलता
मंगलवार को जन्मे लोग सुरक्षा सेवाओं, चिकित्सा (विशेषकर सर्जरी), खेल, पुलिस, सेना और तकनीकी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हैं। इनकी कार्यशैली योजनाबद्ध होती है, जिससे ये किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाते हैं। ये लोग कभी जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते, बल्कि सोच-समझ कर अपने कदम बढ़ाते हैं। इस गुण के कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है, खासकर भूमि, खनिज, पेट्रोलियम या रियल एस्टेट जैसे व्यवसायों में।