फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog 2025: सूर्य-बुध और मंगल बनाएंगे त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के व्यापार-वाहन की इच्छा होगी पूरी

Thu, 13 Nov 2025 12:05 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Trigrahi Yog 2025 in Vrishchik: नवंबर माह में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, 16 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर सूर्य वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा बुध विराजमान हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog 2025 in Vrishchik: नवंबर माह में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, 16 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर सूर्य वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा बुध विराजमान हैं। इसके अलावा सेनापति मंगल भी इसी राशि में मौजूद है। चूंकि वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह स्वयं मंगल हैं, इसलिए उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य-बुध और मंगल में मित्रता का भाव है। इसलिए वृश्चिक राशि में बना यह त्रिग्रही योग कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। इसके प्रभाव से जातकों के अटके काम पूरे, नए व्यापार का प्रारंभ, घर-मकान खरीदने की इच्छा जैसे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Rahu Gochar 2025: 2 दिसंबर से इन राशियों को मिलेगा अपार धन और मान-सम्मान, राहु करेंगे अपने नक्षत्र में एंट्री
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों को भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी मन की इच्छाएं भी पूरी होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। परिवार के सदस्यों से सहयोग से नए काम का प्रारंभ करेंगे। किसी मित्र या संबंधी के माध्यम से कला के क्षेत्र में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। भाग्योदय होने से अटके काम पूरे होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे उम्मीदवारों को भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी मन की इच्छाएं भी पूरी होंगी।

Surya Gochar 2025: 16 नवंबर से ये तीन राशियां हो जाएं सावधान, सूर्य का गोचर ला सकता है संकट
विज्ञापन

3 of 4
रचनात्मक गतिविधियों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। मेहनत से आपकी इनकम में वृद्धि के अच्छे योग बनेंगे। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस समय वाहन या घर व अन्य सोना-चांदी में आप पैसा लगा सकते हैं। घर से दूर रह रहे लोगों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार में इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है। रचनात्मक गतिविधियों में अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। 

Shani Transit Effect: कर्मफलदाता शनि बनाएंगे राजयोग, इन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन

4 of 4
नए लोगों से मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का अनुकूल समय होगा। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जीवन में किसी खास की दस्तक से मन प्रसन्न रहने वाला है। नई डील्स मिल सकती हैं और मुनाफा बढ़ सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन पहले से अधिक मधुर और सुखद रहेगा। निवेश में लाभ होगा। दोस्तों के साथ निवेश की योजना का हिस्सा बनेंगे। नए लोगों से मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का अनुकूल समय होगा।

Lucky Rashi 2026: शनि, मंगल और गुरु की चाल से बदल जाएगी साल 2026 में इन राशियों की किस्मत

Sun Transit 2025: 16 नवंबर को सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा दिन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें