फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 13 Nov: इन 4 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, पढ़ें आज का लव राशिफल

Thu, 13 Nov 2025 07:34 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
13 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 13 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के विवाह की बात बन सकती हैं। आपको कोई प्यारा सरप्राइज किसी खास की ओर से मिलने की संभावना है। यह रिश्ता आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। क्रश के साथ आप शांति से स्थिति को संभालेंगे और कार्यक्षेत्र में आप दोनों की जोड़ी की तारीफ होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन रोमांटिक रहने वाला है। दोस्तों के साथ दोस्ती और अधिक गहरी होगी। प्यार के मौके मिलेंगे। साथी के लिए उपहार लेकर आ सकते हैं। इस दौरान किसी नए मोड़ के आने से रिश्तों में नयापन आएगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। इस दौरान आप जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम अधिक आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों को रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखनी होगी। साथी के साथ नोकझोंक आपके प्यार को बढ़ाएगी। परिवार वालों के लिए आप दोनों पार्टी का आयोजन करेंगे। दोस्ती में आपको परिपक्वता लानी होगी। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका रिश्ता इस समय एक नए मुकाम पर पहुंच सकता है। आप दोनों एक दूसरे के लिए समर्पित भाव रखेंगे। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। आज का दिन प्यार जताने का है, पर उम्मीदें सीमित रखें। इस दौरान किसी नए व्यक्ति का ध्यान आपकी ओर खींच सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं, कि आपका प्रभाव लोगों पर अधिक रहेगा। इस कारण किसी का प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। घर और बाहर दोनों जगह प्रेम और सम्मान की प्राप्ति होगी। नए व्यापार में सोलमेट का साथ बना रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। इसलिए आपके लिए दिन प्रेम के संदेश लेकर आया है। आपके लिए यह समय रिश्तों में मिठास वाला रहेगा। भावनात्मक रूप से स्वयं को मजबूत महसूस करेंगे। क्रश के साथ बात होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों को रोमांस के मौके मिलेंगे। आपका मन पुरानी बातों से हटकर आगे बढ़ने की ओर लगेगा। इस दौरान किसी छोटी पार्टी का आयोजन करेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन मन की बात करने के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। मकर राशि वालों के लिए समय अच्छे संकेत दे रहा है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विवाह की बात बन सकती हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों की आज किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगी। क्रश के साथ दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने शब्दों का चयन विवेकपूर्वक करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप संतुष्ट भी रहेंगे और अपने साथी की राय को भी अहमियत देंगे। जीवन साथी के साथ खुले दिल से बातचीत करें। निवेश से लाभ होने पर साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें