Triekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि व संचार का कारक ग्रह माना जाता है और वह मिथुन-कन्या राशि के स्वामी है। इनके प्रभाव से जातक को करियर में सफलता व बिजनेस में धन लाभ की प्राप्ति होती हैं। वहीं ज्योतिष में गुरु के प्रभाव को भी सबसे खास माना गया है। बता दें, गुरु भाग्य के कारक ग्रह है और कुंडली में उनकी स्थिति मजबूत होने से जातक के धन, संपत्ति, और भाग्य में वृद्धि होती हैं।
ये भी कहा जाता है कि जब भी ये दोनों ग्रह गोचर या युति निर्माण करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन से लेकर उसकी कार्यप्रणाली पर इसका असर पड़ता है। ऐसे में जल्द इन दोनों ग्रहों से एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो 12 राशियों के जीवन को प्रभावित कर सकता है।
ज्योतिषियों के मुताबिक बुध और गुरु 5 मई 2025 को एक-दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय स्थिति में आएंगे। इस स्थिति को त्रि-एकादश योग के साथ-साथ लाभ दृष्टि योग भी कहा जाता है। ऐसे में इस लाभ दृष्टि योग से मकर राशि के अलावा इन दो राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन और निवेश में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं....