फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triaditya Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, त्रिआदित्य योग से मिलेगा अपार धन

Sun, 22 Jun 2025 12:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Triaditya Yog: मिथुन राशि में एक सप्ताह के भीतर त्रिआदित्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसका प्रभाव पांच राशियों पर पड़ेगा, जिससे उन्हें धन, सफलता और तरक्की का विशेष लाभ मिल सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
त्रिआदित्य योग - फोटो : adobe stock
Triaditya Yog Effects On Rashi: मिथुन राशि में इस सप्ताह एक दुर्लभ और शक्तिशाली त्रिआदित्य योग बनने जा रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग मिथुन राशि में ग्रहों के विशेष संयोग से उत्पन्न होगा, जो पांच राशियों के जातकों के लिए खुशियों और सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सबसे पहले, 22 जून तक मिथुन राशि में बुध ग्रह सूर्य के साथ जुड़कर बुधादित्य राजयोग बनाएगा। इस योग से बुद्धि, व्यापार और नौकरी में उत्कृष्ट अवसर मिलते हैं। इसके बाद मिथुन राशि में सूर्य और गुरु के मिलन से गुरुआदित्य योग का निर्माण होगा, जो ज्ञान, सम्मान और करियर में ऊंचाइयों तक पहुँचने का संकेत है। फिर 24 जून को मिथुन राशि में चंद्रमा के गोचर के साथ सूर्य और चंद्रमा मिलकर शशिआदित्य योग बनाएंगे, जो भावनात्मक संतुलन और सफलता को मजबूत करता है। इन तीनों आदित्य योगों का संयोजन त्रिआदित्य योग कहलाता है, जो अत्यंत दुर्लभ होता है और जातकों की किस्मत को पूरी तरह बदल सकता है।
Favourite Rashi Of Surya Dev: सूर्य देव की कृपा से चमकती है इन राशियों की तक़दीर, कभी नहीं होता धन का अभाव
इस त्रिआदित्य योग का असर पांच राशियों के लोगों पर विशेष रूप से पड़ेगा। इन्हें आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली का सामना करना होगा। यह समय निवेश, नए प्रोजेक्ट शुरू करने और महत्वपूर्व फैसले लेने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Shani Grah: कैसे जानें आपकी कुंडली में शनि हैं कमजोर, शनि ग्रह को मजबूत करने के उपाय
विज्ञापन

2 of 6
जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
त्रिआदित्य योग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनेक लाभ लेकर आएगा। करियर और व्यवसाय में उन्नति संभव है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी और सामाजिक पहचान भी बढ़ेगी। इस अवधि में शुरू किए गए कार्य सफल होने की संभावना बहुत अधिक रहेगी, बस धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। जातक इस समय मिट्टी को सोने में बदलने जैसा चमत्कार करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी कामों में सफलता मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
त्रिआदित्य योग कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। मेहनत का फल मिलेगा और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। सरकारी टेंडर या अनुबंध पाने में आसानी होगी। शासन प्रशासन से जुड़े कार्य मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग राजनीति या सामाजिक कार्यों में लगे हैं, उनका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा।

4 of 6
करियर से लेकर पारिवारिक मामलों तक में मदद मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को त्रिआदित्य योग से कई क्षेत्रों में लाभ होगा। करियर से लेकर पारिवारिक मामलों में मदद मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और साझेदारी वाले कामों में भी फायदा होगा। संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए यह समय बहुत अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
अपनी बुद्धि और रचनात्मकता का उपयोग कर लाभ कमा सकेंगे - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए त्रिआदित्य योग सौभाग्य लेकर आएगा। वे अपनी बुद्धि और रचनात्मकता का उपयोग कर लाभ कमा सकेंगे। उच्च अधिकारी उनकी तारीफ करेंगे और सहयोग भी मिलेगा। निवेश से बड़ा मुनाफा हो सकता है, लेकिन सलाह लेकर ही निवेश करें। मन प्रसन्न रहेगा और विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्ति संबंधी मामलों में लाभ और सफलता मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए त्रिआदित्य योग लाभकारी सिद्ध होगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। समय अनुकूल रहेगा और नया वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। करीबी मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। माता-पिता की ओर से बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा और रिश्ते मजबूत होंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें