मेष राशि के जातक ऊर्जा, आत्मबल और साहस से भरपूर होते हैं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी हैं मंगल ग्रह, जो सूर्य देव के घनिष्ठ मित्र माने जाते हैं। यही कारण है कि सूर्य देव इस राशि पर हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं। मेष राशि के जातक ऊर्जा, आत्मबल और साहस से भरपूर होते हैं। वे जो भी लक्ष्य तय करते हैं, उसे पूरा किए बिना चैन नहीं लेते। सूर्य की कृपा से न केवल उनका स्वास्थ्य उत्तम रहता है, बल्कि वे जीवन में लगातार प्रगति करते हैं और सफलता की ऊँचाइयों को छूते हैं।