आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के करियर, धन, प्रेम और सेहत से जुड़े आज के राशिफल की खास भविष्यवाणी।
Today Horoscope: 5 सितंबर 2026 का दिन आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा ? कुछ राशि वालों को सफलता मिल सकती है, तो वहीं कुछ लोगों को महत्वपूर्ण मामलों में सावधानी बरतनी होगी। वहीं, नौकरी-व्यापार से जुड़े मामलों में आज का दिन कुछ बदलाव भी लेकर आ सकता है। ऐसे में यहां जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए हर काम पूरी एकाग्रता से करना आपके लिए जरूरी रहेगा। कारोबार की कोई महत्वपूर्ण डील अचानक अटक सकती है, जिससे थोड़ी बेचैनी हो सकती है। परिवार से जुड़ी निजी बातों को बाहर साझा करने से बचें। बड़े-बुजुर्गों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में अपनापन और गर्माहट बढ़ेगी। वहीं संतान की जिद या किसी आदत को लेकर आपको गंभीरता से सोचने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज आपकी समझ और निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रख सकती है, लेकिन बिना मांगे किसी को सलाह देना उल्टा पड़ सकता है। शॉपिंग के दौरान उत्साह में बजट से बाहर जाने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर मोड़ पर मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी उनके इरादों पर भारी पड़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और किसी अटके हुए काम के पूरा होने की राह खुलेगी।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज सकारात्मक सोच और नई उम्मीदों के साथ दिन की शुरुआत होगी। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके काफी काम आएगी। पुराने और रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में कमी नहीं आने देनी चाहिए। जीवनसाथी की सफलता आपके लिए खुशी का कारण बनेगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले में जल्दबाजी न करें और अपनी मीठी वाणी से माहौल को सहज बनाए रखें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा महसूस हो सकती हैं और एक साथ कई काम सामने आने से मन थोड़ा उलझ सकता है। हालांकि, अतीत में हुई किसी गलती से मिली सीख इस बार आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा और रौनक भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए आय और खर्च दोनों पर नजर रखें। संतान की खुशी के लिए नया लैपटॉप या कोई उपयोगी गैजेट खरीदने की योजना बन सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
आज आपके सामने कोई शानदार अवसर आ सकता है, जिसे सही तरीके से भुनाने पर करियर में फायदा मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई खास खबर या महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुरानी नौकरी से दोबारा ऑफर मिलने की संभावना भी बन सकती है। ऑफिस में बॉस का भरोसा जीतने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की से खुश नहीं होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आज का दिन उत्साह और अच्छी संभावनाओं से भरा रह सकता है। शेयर मार्केट में निवेश का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई नाराजगी चल रही है तो उसे बहस के बजाय प्यार और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी, क्योंकि छोटी परेशानी भी आपको अधिक परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है और लगातार प्रयास उन्हें सफलता के करीब ले जाएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत, अनुशासन और काम करने का तरीका वरिष्ठों को प्रभावित कर सकता है और बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। हालांकि, दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचना ही समझदारी होगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज आपकी सकारात्मक सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी और सफलता के नए रास्ते खोल सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अपनी क्षमता से शानदार ढंग से पूरा करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई रुकी हुई डील अब अंतिम चरण तक पहुंच सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने पर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी से आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर उत्साह भी मजबूत होगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
आज का दिन कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े सपने आपको लगातार मेहनत करने की प्रेरणा देंगे, लेकिन रास्ते में कुछ रुकावटें भी आएंगी। जीवनसाथी के साथ छोटी-सी बात तनाव का रूप ले सकती है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज बिजनेस और कमाई को लेकर आपके दिमाग में कई शानदार विचार आ सकते हैं। सही समय पर लिया गया फैसला आर्थिक रूप से बड़ा फायदा दिला सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते तलाशने में आपकी पूरी ऊर्जा लगी रहेगी। विरोधियों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें। पुराने लेन-देन या सरकारी काम से जुड़ी किसी परेशानी में राहत मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा कि वे भटकाव से बचकर पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना ही आपकी सबसे बड़ी समझदारी होगी। परिवार के लोग आपकी छोटी-सी बात को भी दिल पर ले सकते हैं, इसलिए शांत रहकर बातचीत करना बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाओं और शौक से जुड़ी चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। अपनी निजी जानकारी किसी अनजान या अविश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा न करें। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी से खुशी का माहौल बनेगा। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
आज बेवजह के विवादों और उलझनों से खुद को दूर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार को सौंपी गई जिम्मेदारियां लोग अच्छी तरह निभाएंगे, जिससे उनके प्रति आपका भरोसा और मजबूत होगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो मन को सुकून देगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर बीती यादें फिर से ताजा हो जाएंगी। मन में पल रही ईर्ष्या या नकारात्मक भावनाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो आपकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी और सफलता के रास्ते खुलेंगे। साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल