फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 05 सितंबर: इन 5 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और विश्वास

Fri, 04 Sep 2026 04:11 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

5 सितंबर 2026 का लव राशिफल जानें और समझें कि आज प्यार, रिश्तों और रोमांस के मामले में आपका दिन कैसा रहेगा। सभी 12 राशियों के लिए पढ़ें आज की प्रेम भविष्यवाणी।
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल 05 सितंबर - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal Today: 5 सितंबर 2026 का दिन प्रेम के लिहाज से कई खास संकेत लेकर आया है। कुछ राशि वालों के लिए आज नए रिश्ते की शुरुआत के योग बन सकते हैं, जबकि प्रेम संबंधों में रहने वालों को अपनी बात खुलकर रखने की जरूरत होगी। इस समय छोटी-सी गलतफहमी परेशानी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का लव राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच धीरे-धीरे प्रेम बढ़ेगा। विवाह के लिए कोई रिश्ता भी आ सकता है। वहीं, अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। सिंगल लोगों को अभी किसी नए रिश्ते को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि चीजों को थोड़ा समय दें और सही वक्त का इंतजार करें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग रिश्ते में ईमानदारी और भरोसा बनाए रखें। इससे आपके संबंध और मजबूत होंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
साथी की ओर कोई उपहार मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और नए रिश्ते की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं। सिंगल लोगों को कोई अच्छा रिश्ता या नया प्रस्ताव मिल सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ कहा जाएगा। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। आप घूमने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा और रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या साथ में समय बिताने का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्ते में प्यार और बढ़ेगा। वहीं, वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपका आकर्षण और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सिंगल लोगों को प्यार से जुड़े किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। किसी नए व्यक्ति को समझने और रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए थोड़ा समय देना बेहतर रहेगा। इसके अलावा पुरानी गलतफहमियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी। वहीं, वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और आप प्रसन्न महसूस करेंगे। अगर आप काफी समय से किसी के सामने अपने दिल की बात रखना चाहते हैं, तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करने से बात आगे बढ़ सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
परिवार भी आपके रिश्ते को स्वीकार कर सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते में समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे आप दोनों के बीच बॉन्डिंग और बेहतर होगी। रिश्तों को लेकर मन थोड़ा भावुक रह सकता है। उपहार की खरीदारी साथी के लिए करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
रिश्ते में प्यार और अपनापन बना रहेगा। बातचीत के दौरान किसी के साथ अच्छी कनेक्शन बनने की संभावना है। दोस्तों के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जिसे समझदारी से सुलझाना बेहतर रहेगा। लेकिन एक-दूसरे के साथ समय बिताने से बॉन्डिंग और मजबूत हो सकती है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति का आकर्षण बढ़ सकता है और कोई खास आपके करीब आ सकता है। आपका अधिकांश समय इष्टमित्रों और शुभचिंतकों के साथ कटेगा। लेकिन प्रेम प्रसंग में दिखावे और उतावलेपन से बचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
सिंगल लोगों की अपने क्रश से नजदीकियां बढ़ने के योग हैं। पार्टनर के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने से रिश्ते में प्यार और मधुरता बढ़ेगी। साथ में की गई छोटी-सी मुलाकात आपको करीब ला सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर के साथ छोटी-छोटी नजदीकियां और प्यार भरे पल रिश्ते में गर्माहट बढ़ाएंगे। आज आपका आकर्षण किसी को प्रभावित कर सकता है। क्रश के साथ भी दोस्ती बढ़ सकती है। आप साथी के साथ स्वयं को खुश महसूस करेंगे।
 

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें