फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि में त्रिग्रही योग से इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, चमक उठेगी किस्मत

Sat, 22 Feb 2025 05:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

राहु अभी मीन राशि में हैं वहीं दूसरी ओर बुध 27 फरवरी को और सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से होली पर सूर्य, बुध और राहु की युति से त्रिग्रही बनेगा।
विज्ञापन
1 of 4
मीन राशि में त्रिग्रही योग का संयोग - फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत ही महत्व होता है। जब-जब ग्रहों का गोचर होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर उनकी जन्मकुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के अनुसार शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।  सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान अन्य ग्रहों के साथ किसी एक राशि में युति करते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों के बाद राहु, बुध और सूर्य तीनों ही मीन राशि में होंगे। इस तरह से मीन राशि में तीन प्रमुख ग्रहों की युति होगी। राहु एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने के लिए करीब 18 माह का समय लेते हैं। राहु अभी मीन राशि में हैं वहीं दूसरी ओर बुध 27 फरवरी को और सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से होली पर सूर्य, बुध और राहु की युति से त्रिग्रही बनेगा। त्रिग्रही योग से कुछ राशि वालों को बहुत लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां। 

Weekly Horoscope (24 Feb To 2 March) : सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफ

विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मीन राशि में त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ रहने वाला है। यह योग आपकी राशि के आठवें भाव में निर्माण होगा। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। कामकाज में कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। समाज में अच्छा खास मान-सम्मान प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। 

Ancestors Dream Meaning: सपने में दिखें पूर्वज तो देते हैं किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपने हर एक काम में शानदार सफलता मिलेगी। यह त्रिग्रही योग आपके दसवें भाव में होगा। ऐसे में आपको अपने कार्य के कारण खूब धन-दौलत बनाने में कामयाब होंगे। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा पाने का भरपूर मौका रहेगा। 

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर मालव्य और शश राजयोग का शुभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग है। जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें