Sawan Rashifal 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
सावन का महीना कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा मुश्किलों भरा रहने वाला है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय कर्क राशि के लोग आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। नया काम करने से पहले योजनाओं पर विचार करें। अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न करें।