ज्योतिष में नवग्रहों की शांति के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं, उनको कई तरह के शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
1 of 10
नवग्रह को प्रसन्न करने के उपाय
- फोटो : amar ujala
ज्योतिष में 9 ग्रहों और 12 राशियों का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के जीवन में इन सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति के भाग्य, सुख, वैभव, विवाह, धन, सेहत और समृद्धि में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब किसी जातक की कुंडली में ग्रहों की स्थितियां अच्छी होती है सुख और वैभव में कोई भी कमी नहीं होती, वहीं अगर कुंडली में इन नौ ग्रहों की स्थित अशुभ होती है जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष में अशुभ ग्रहों की शांति के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
सूर्य
ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह आत्मा, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और पिता के कारक होते हैं। कुंडली में सूर्यदेव को बली करने के लिए प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दें। साथ "ॐ सूर्याय नमः" का जाप करें और लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे की वस्तुएं दान करें।
विज्ञापन
3 of 10
ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा
ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है और कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवजी की आराधना करें। साथ ही "ॐ चन्द्रमसे नमः" मंत्र का जाप करें। इसके अलावा चांदी, दूध, और सफेद वस्त्र दान करें।
4 of 10
ज्योतिष में मंगल ग्रह
- फोटो : अमर उजाला
मंगल
कुंडली में अगर मंगल ग्रह कमजोर है तो इसको बली करने के लिए हर मंगलवार को हनुमान जी पूजा करें। साथ ही मसूर की दाल और लाल कपड़ों का दान अवश्य करें।
विज्ञापन
5 of 10
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, गणित, तर्क, और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है।
- फोटो : freepik
बुध
कुंडली में बुधदेव के कमजोर होने पर व्यक्ति के बुद्धि और वाणी पर प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह की शांति के लिए बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें और "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही हरे वस्त्र, हरी दाल, और पन्ना दान करें।
विज्ञापन
6 of 10
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पति
कुंडली में देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहने। इस दिन पीली मिठाई का भोग करें। साथ ही "ॐ बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
7 of 10
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : adobe stock
शुक्र
कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करें और मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं और ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।
8 of 10
शनिदेव को जरूर चढाएं शम्मी का पौधा
- फोटो : freepik.com
शनि
कुंडली में शनिदेव को शुभ बनाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें और उनको सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन काले तिल, तेल और लोहे की चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है।
9 of 10
राहु और चन्द्रमा युति
- फोटो : adobe stock
राहु
कुंडली में राहु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए ऊं राहवे नम: मंत्र का जाप करना शुभ और लाभकारी माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।