Lohri 2025 Upay: नववर्ष की शुरुआत के बाद सबकी नजर साल के पहले पर्व यानी लोहड़ी पर है। यह सिख और पंजाबी समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे सभी बड़े धूमधाम से मनाते है। इस दिन शाम के समय सभी लोग पारंपरिक पोशाक धारण करते हैं, और आग जलाकर उसकी परिक्रमा करते हुए श्रीकृष्ण, अग्नि देव और मां आदिशक्ति की आराधना करते हैं। इस पर्व को अच्छी फसल और खुशहाली का प्रतीक भी माना गया है।
यूं तो भी जगह लोहड़ी के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन पंजाब, हरियाणा में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती हैं। पंचांग के मुताबिक साल 2025 में लोहड़ी 13 जनवरी को मनाई जाएगी, और अगले दिन यानी 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति है। ज्योतिषियों के अनुसार लोहड़ी पर वैधृति योग बन रहा है, जिस पर आर्द्रा नक्षत्र का संयोग रहेगा, ऐसे में कुछ खास उपाय करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, आइए इनके बारे में जानते हैं।