फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य-शुक्र युति बनने से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी में तरक्की और होगा धन लाभ

Wed, 03 Sep 2025 06:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस माह सूर्य और शुक्र की युति तुला राशि में बनने जा रही है। इन दोनों ही ग्रहों की युति तुला राशि में ही बनेगी, जिससे कई राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ संकेत होगा।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन से मीन राशि में युति बनेगी - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह समय-समय पर एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसके कारण से अन्य ग्रहों के साथ युति होती है और शुभ-अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि इस माह सूर्य और शुक्र की युति तुला राशि में बनने जा रही है। इन दोनों ही ग्रहों की युति तुला राशि में ही बनेगी, जिससे कई राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ संकेत होगा। तरक्की के योग बन रहे हैं और अचानक धन लाभ के योग भी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र की युति बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होंगी। यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा। जिससे आपके आत्मविश्वास और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और लाभ के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग कोई नया काम करना चाह रहे हैं उनके लिए आने वाला कुछ समय बहुत ही अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने आपको कानूनी जीत भी मिलेगी। 

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

विज्ञापन

3 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
ग्रहों के राजा सूर्य और सुख-वैभव के कारक ग्रह शुक्र का संयोग तुला राशि में होने से धनु राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। सूर्य-शुक्र की यह युति आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनेगा जिससे आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनने से आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधा के साथ समाज में मान-सम्मान में भी इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते है। वहीं व्यापार में अच्छा लाभ और मुनाफा देखने को मिल सकता है। जो लोग शेयर बाजार से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 

Lucky Rashiyan: सितंबर में वृषभ समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, ये चार ग्रह बदलेंगे चाल

विज्ञापन

4 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। सूर्य और शुक्र की यह युति आपके लिए बहुत ही अच्छी और फलदायी साबित होगी। आपकी राशि में यह युति दशम भाव में बनने जा रही है। जिससे करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। जिन लोगों के कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उनको अब इससे निजात मिलेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अच्छे संयोग भी देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से लाभ देखने को मिल सकता है। 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानिए राशि और नक्षत्र पर क्या पड़ेगा असर




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें