shani surya gochar kab hai
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि का पंचांक योग बहुत शुभ साबित होगा। सूर्य आपकी लग्न राशि में और शनि एकादश भाव में स्थित हैं, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, जिससे आपका व्यक्तित्व और भी प्रभावशाली बनेगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। रुके हुए काम भी इस समय पूरे हो सकते हैं। परिवार में शांति और सौहार्द्र रहेगा, और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिससे पदोन्नति के अवसर भी बनेंगे। व्यापार में भी अच्छी प्रगति हो सकती है। लंबी यात्राओं के जरिए आर्थिक लाभ होगा।