Surya Gochar 2025 Lucky Rashiyan: 30 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ सकता है। दरअसल, 30 अगस्त को शाम 4 बजकर 39 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही सूर्य मौजूद हैं। ऐसे में दोनों की युति से बुधादित्य योग बनेगा। इसके अलावा इसी दिन सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। चूंकि सूर्य ग्रहों के राजा हैं और उनका प्रभाव व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, इसलिए सूर्य के इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि, करियर में तरक्की, सरकारी क्षेत्र में लाभ आदि शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।