फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में गुरु, शुक्र और मंगल करेंगे बड़ा बदलाव, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और शुरू होगा अच्छा समय

Thu, 21 May 2026 02:31 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

june horoscope 2026: जून के महीने में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसमें सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
जून गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है, जिसमें सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हुए एक से दूसरी राशि में संचरण करते हैं। इस लिहाज से जून का महीना ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जून महीने के आरंभ में सबसे पहले गुरु का गोचर कर्क राशि में होगा और इस राशि में गुरु उच्च राशि में होते हैं। उच्च राशि में गुरु के गोचर से हंस राजयोग का निर्माण होता है। फिर इसी जून माह में साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि में होगी जिससे मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इसके बाद शुक्र का गोचर 8 जून को कर्क राशि में होगा जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का संयोग बनेगा। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। माह में कई ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं जून माह में कौन-कौन सी राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
जून का महीना मेष राशियों के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल का वृषभ राशि में गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। जून माह में मेष राशि के लोगों के अंदर एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके रुके हुए महत्वपूर्ण काम जल्द से जल्द पूरें होंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी जिससे आपका आत्मविश्वस बढ़ेगा। मुश्किल कामों को बहुत ही आसानी और बिना बाधा के साथ पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
जून का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस माह आपको संतान का सुख मिल सकता है और भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कई तरह के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती हुई दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। बिजनेस में बनाई गई योजना का लाभ आपको मिलेगा। आय में इजाफा और आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। 

4 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए जून का महीना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस माह सूर्य आपके दशम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान और प्रमोशन में वृद्धि के योग है। इस माह के अंत में आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। कोई बड़ा काम पूरा होने से आपको इसकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। इस माह आपकी आय के अतिरिक्त स्तोत्रों में इजाफा देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन

5 of 6
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
जून माह में कन्या राशि वालों के लिए गुरु की द्दष्टि चौथे भाव में रहेगी जो सुख का भाव होता है। ऐसे में आपको घर का सुख और माता का सुख मिलेगा। इसके अलावा परिवार के लोगों को भरपूर साथ मिलेगा। वहीं बुध का आपके लाभ के स्थान पर गोचर करने से आपके जीवन में कई तरह के ऊतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। जून माह में धन लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। माह के अंत में किसी तरह की कोई अच्छी और शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का महीना की मायनो में लाभकारी साबित होगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पूरा महीना शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस दौरान कई तरह के शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। अटके और अधूरे का पूरे होंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में आपको दूर की यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। 

केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें