Surya Grahan In August 2026: अगस्त में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सावन शिवरात्रि से अगले दिन घटित होगा। ऐसे में सवाल यह है कि, क्या यह भारत में नजर आएगा ?
Surya Grahan In August 2026: इस वर्ष 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। साथ हीभ भाग्य में सकारात्मक बदलाव महसूस होता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार सावन शिवरात्रि के अगले दिन, यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर कई नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और भारत में इसका प्रभाव।
किन-किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। साथ ही फ्रांस, ब्रिटेन, इटली सहित यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक रूप से नजर आने वाला है।
4 of 5
Surya Grahan 2026
- फोटो : अमर उजाला
सावन शिवरात्रि 2026
पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को सुबह 4:53 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त को रात 1:51 बजे तक रहेगी। तिथि के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ही सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। चूंकि इस दिन ग्रहण का साया नहीं है, इसलिए विधि-विधान से महादेव की पूजा और जलाभिषेक किया जा सकेगा। Kanya Rashifal August 2026: कन्या राशि के जातकों के खर्चों में होगी वृद्धि, पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।