फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Horoscope 2026: अगस्त में किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशखबरी और किसे टेंशन, पढ़ें मासिक राशिफल

Tue, 04 Aug 2026 10:33 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

August Horoscope 2026: अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कुछ राशियों को करियर में सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं अगस्त महीने का मासिक राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
August Horoscope 2026: अगस्त महीने की शुरुआत शुक्र के गोचर के साथ हो चुकी है। वहीं, मंगल भी बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। इसके अलावा पूरे महीने में बुध का डबल गोचर देखने को मिलेगा और सूर्य भी अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की ये बदलती चाल करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो ग्रहों के इन महत्वपूर्ण गोचरों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए तरक्की प्राप्ति के योग बनेंगे, तो वहीं कुछ जातकों को खर्च, तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगस्त का महीना किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत होगी, आइए जानते हैं अगस्त 2026 का मासिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मेष राशि (अगस्त मासिक राशिफल)


करियर और व्यापार
अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से फलदायी रहने वाला है, लेकिन इस दौरान किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले गहराई से विचार करना बेहद जरूरी होगा। जल्दबाजी, क्रोध या भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने से बचें और अपने सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। 

महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां कुछ हद तक आपके पक्ष में आने लगेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है या विरोधी पक्ष सुलह का प्रस्ताव दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने छिपे हुए विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। इस दौरान अचानक स्थानांतरण या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत भी मिल सकते हैं।

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में अगस्त का महीना संतुलन और समझदारी से काम लेने का संकेत देता है। महीने के उत्तरार्ध में संबंधों में कुछ तनाव या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कम बोलना और सोच-समझकर प्रतिक्रिया देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के लिहाज से महीने का उत्तरार्ध थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और खुद को अनावश्यक चिंताओं से दूर रखें।
विज्ञापन

3 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभता और उन्नति के संकेत लेकर आया है। महीने की शुरुआत से ही करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके प्रयासों को सही दिशा मिलेगी और सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और किसी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। 

महीने के मध्य में भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान निकल सकता है और स्थायी संपत्ति प्राप्ति के संकेत भी हैं। उत्तरार्ध में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान करियर या व्यापार से जुड़ी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी।

परिवार और रिलेशनशिप
पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग का माहौल बना रहेगा। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी। महीने के मध्य में घर की महिलाएं धार्मिक गतिविधियों में अधिक रुचि लेंगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक के बावजूद रिश्ता सामान्य और संतुलित बना रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य से बेहतर रहने वाला है। फिर भी बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान दें। मानसिक रूप से आप संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे, जिससे काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी।

4 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। महीने की शुरुआत में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपके प्रयास अंततः सकारात्मक परिणाम देंगे। यदि आप लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं, तो महीने के मध्य तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा। महीने के मध्य में कारोबारी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी और किसी बड़ी डील के सफल होने के संकेत हैं। पहले किए गए निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता से आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे।

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में यह महीना सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपका पार्टनर हर परिस्थिति में आपका साथ देगा। आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल और समझ विकसित होगी। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के चलते थकान या तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में अपने आराम और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शुभ है,परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास भी सफल होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महीने के पूर्वार्ध में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके काम में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके प्रयास और लगन से आप इन चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। 

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है और कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, दूसरे सप्ताह से परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। महीने के उत्तरार्ध में नए व्यापार की शुरुआत या मौजूदा कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं।

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में यह महीना सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है, खासकर महीने के मध्य में। ऐसे में संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। महीने के उत्तरार्ध में दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
आर्थिक रूप से इस महीने खर्चों में वृद्धि होने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और धीरे-धीरे संतुलन बन जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है और नियमित दिनचर्या का पालन करना लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
सिंह राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपको हर काम में अपना शत-प्रतिशत देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी अच्छे मौके हाथ से निकलवा सकती है। महीने के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन यही समय आपको अपनी काबिलियत साबित करने के अवसर भी देगा।

महीने के मध्य तक आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से सभी बाधाओं को पार करते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दौरान मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाए रखेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। निवेश के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। मध्य अवधि में व्यवसायिक यात्राएं लाभकारी साबित होंगी और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। 

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में इस महीने आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या गलत शब्दों का इस्तेमाल रिश्तों में दूरी ला सकता है। इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें और अपनी भावनाओं को सोच-समझकर व्यक्त करें। ध्यान रखें कि रिश्ते आपकी बातों से बनते भी हैं और बिगड़ते भी हैं।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
इस महीने आपको मानसिक दबाव और काम की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर आराम करें। सकारात्मक सोच और संतुलित दिनचर्या आपको इन चुनौतियों से बाहर निकालने में मदद करेगी।
विज्ञापन

7 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

अगस्त का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए औसत परिणाम देने वाला रह सकता है। इस दौरान किसी भी चीज में अति करने से बचना बेहद जरूरी होगा, अन्यथा लाभ की जगह नुकसान या मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए शॉर्टकट अपनाने या दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद के प्रयासों पर भरोसा करना बेहतर रहेगा। महीने के पूर्वार्ध में काम का दबाव अधिक रहने के कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। 

महीने के दूसरे सप्ताह में खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट के अनुसार चलने की कोशिश करें। महीने के उत्तरार्ध में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपकी समझदारी और धैर्य के कारण वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। व्यवसाय के लिए यह समय पूर्वार्ध की तुलना में अधिक अनुकूल रहेगा और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।

परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में इस महीने सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं और आपसी समझ में कमी के कारण तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद या व्यवहार में कठोरता आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में संयम और संवाद के जरिए रिश्तों को संभालने की जरूरत होगी। संतान से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
सेहत के लिहाज से यह महीना थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। काम का अधिक बोझ और मानसिक तनाव आपको थका सकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें।

8 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
तुला राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल
अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे कई रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। महीने की शुरुआत में काम का दबाव अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। 

महीने के मध्य में करियर या व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और नए अवसरों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं भी शुभ परिणाम देंगी। साझेदारी में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संचित धन में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। हालांकि, सफलता के बीच आलस्य और अभिमान से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में यह महीना सुखद रहने वाला है। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। पिता की ओर से विशेष स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने के अवसर मिलेंगे। यदि किसी रिश्ते में पहले से कोई छोटी-मोटी गलतफहमी चल रही है तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने में सफलता मिल सकती है। अपनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। हालांकि, अगस्त के तीसरे सप्ताह में सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। बदलते मौसम और अनियमित दिनचर्या का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए खानपान संतुलित रखें, पर्याप्त आराम करें और अनावश्यक तनाव लेने से बचें। समय पर अपनी दिनचर्या का ध्यान रखने से आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

9 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल

अगस्त का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। इस दौरान आपको सफलता आसानी से नहीं मिलेगी, लेकिन लगातार किए गए प्रयास अंततः मनचाहे परिणाम दिलाएंगे। करियर हो या व्यापार, दोनों ही क्षेत्रों में आपको पूरे मनोयोग और लगन के साथ काम करना होगा। किसी भी जिम्मेदारी को हल्के में लेने या लापरवाही करने से बचें। महीने की शुरुआत में परिस्थितियां कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं और काम अपेक्षा से अधिक मेहनत मांग सकता है, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा। 

माह के मध्य से नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती नजर आएंगी। राजनीति, प्रशासन या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। महीने के उत्तरार्ध में व्यापार में अच्छी प्रगति के योग बनेंगे। किसी बड़ी कारोबारी डील के सफल होने से बाजार में आपकी साख मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत में भी वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर, महीने का दूसरा भाग पहले की तुलना में अधिक लाभदायक और संतोषजनक रहेगा।

रिलेशनशिप
रिश्तों के मामले में अगस्त का महीना सुखद रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सामंजस्य और आपसी सहयोग बना रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में भाई-बहनों का विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसान हो सकते हैं। किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से भी लाभदायक समाचार या सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, काम की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। इसलिए पर्याप्त आराम करें, संतुलित दिनचर्या अपनाएं और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाए रखें। सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या आपको पूरे महीने ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगी।

10 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
धनु राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल

अगस्त का महीना धनु राशि के जातकों के लिए चुनौतियों के साथ नए अनुभव और सीख लेकर आएगा। शुरुआत में कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन यही अनुभव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। इस महीने करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में आकर लेने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को माह के पूर्वार्ध में कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके हित में रहेगा। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के लिए सामान्य से अधिक मेहनत और अनुशासन बनाए रखना होगा। व्यापार में पूरे महीने उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन माह के उत्तरार्ध से लाभ और प्रगति के अच्छे अवसर मिलने लगेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वालों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। यदि किसी नई योजना में निवेश करने का विचार है तो महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहेगा। साथ ही इस माह अनावश्यक यात्राओं से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि कोई काम बातचीत या अन्य माध्यमों से पूरा हो सकता है, तो बेवजह समय और धन खर्च करने से बचें।

रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से यह महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद या असहमति की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और संयम के साथ व्यवहार करना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए संवाद और समझदारी की आवश्यकता होगी। महीने के मध्य में भाई-बहन से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन समय रहते स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को अधिक महत्व देने से बचें।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहने वाला है, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक भागदौड़ से बचने की आवश्यकता होगी। अनावश्यक यात्रा करने से थकान बढ़ सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। पर्याप्त आराम, संतुलित भोजन और नियमित दिनचर्या अपनाने से आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

11 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
मकर राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल

अगस्त का महीना मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपकी बुद्धिमत्ता, विवेक और मेहनत आपको करियर और कारोबार में मनचाही सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे और रुके हुए कामों में गति आएगी। महीने की शुरुआत से ही कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। माह के पूर्वार्ध में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप अपनी कार्यकुशलता से सफलतापूर्वक निभाने में सक्षम रहेंगे। 

कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। पद, प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवार में भी आपकी सराहना होगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं तो इस महीने के पूर्वार्ध तक आपके प्रयास रंग ला सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर अच्छा लाभ मिलेगा। महीने के मध्य में व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी और नए संपर्क भविष्य में लाभ का कारण बन सकते हैं। नई संपत्ति, वाहन या किसी बड़े निवेश का सपना भी साकार होने की संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

रिलेशनशिप
रिश्तों के लिहाज से अगस्त का महीना काफी सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग, स्नेह और समर्थन मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और लव पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। परिवार के साथ यादगार पल बिताने के अवसर मिलेंगे। महीने के उत्तरार्ध में आपका झुकाव धर्म-कर्म की ओर बढ़ सकता है और परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है। मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी। हालांकि, व्यस्त दिनचर्या के बीच पर्याप्त आराम और संतुलित जीवनशैली बनाए रखना भी जरूरी होगा, ताकि पूरे महीने ऊर्जा बनी रहे।

12 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल

अगस्त का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। महीने की शुरुआत में कामकाज और परिवार दोनों से जुड़ी कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। दूसरे सप्ताह में आय और खर्च दोनों बढ़ेंगे, जिससे काम तो चलते रहेंगे, लेकिन महीने के मध्य के बाद धन, समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करना बेहद जरूरी होगा। 

नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। व्यापारियों को भी धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपको गलत दिशा में ले जाने की कोशिश करें।

रिलेशनशिप
परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में लचीलापन लाना होगा। जिद और अड़ियल रवैये से बचें तथा दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयम और समझदारी सबसे बड़ा सहारा साबित होगी।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही मानसिक तनाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।

 
विज्ञापन

13 of 13
मासिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
मीन राशि (अगस्त मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार राशिफल

अगस्त का महीना आपके लिए मेहनत के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहना होगा। महीने की शुरुआत में काम का दबाव अधिक रह सकता है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचें और अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें। 

अपनी योजनाओं को समय से पहले किसी के सामने उजागर न करें, अन्यथा विरोधी बाधाएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप चुनौतियों के बीच खुद को साबित करने में सफल रहते हैं तो कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। व्यापार में शुरुआत में थोड़ी मंदी रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे लाभ की स्थिति बनने लगेगी और महीने के अंत तक सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

रिलेशनशिप
परिवार और शुभचिंतकों का सहयोग कठिन समय में आपका संबल बनेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में घरेलू समस्याओं में कमी आएगी और घर का माहौल पहले से बेहतर होगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी या दिखावे से बचें, अन्यथा अनावश्यक विवाद या बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के बढ़ते दबाव के बीच आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और नियमित दिनचर्या का पालन करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें