फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें किन राशियों के बदल सकते हैं दिन

Tue, 10 Feb 2026 04:39 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026 Effect: कुछ राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित हो सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस ग्रहण से विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य ग्रहण 2026 प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह ग्रहण महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद और फाल्गुन अमावस्या तिथि को पड़ेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दौरान सूर्य देव कुंभ राशि में स्थित रहेंगे। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव प्रत्यक्ष रूप से न दिखे, फिर भी इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित हो सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस ग्रहण से विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
Pradosh Vrat: क्या प्रदोष और महाशिवरात्रि का व्रत एक ही दिन रखा जाएगा? जानें सही तिथियां और पूजा मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहद अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या फिर वर्तमान कार्यक्षेत्र में बड़ा पद और जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को इस दौरान खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग हैं, जिससे मानसिक तनाव भी कम होगा। इसके अलावा इस अवधि में संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नया व्यवसाय या स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी शुभ साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव अत्यंत सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रसन्न नजर आएंगे। कोई बड़ा या मनचाहा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, विशेषकर विदेश से संबंधित कारोबार करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी और कर्ज से मुक्ति की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए तरक्की और सफलता का संकेत दे रहा है।

4 of 5
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने या मनचाहा ट्रांसफर होने की संभावना है। कुछ जातकों को नई नौकरी के आकर्षक ऑफर भी मिल सकते हैं। बॉस और सहकर्मी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। 

Silver: इन तीन राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए चांदी, जानें किन राशियों के लिए है शुभ
Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि - फोटो : adobe stock
पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और बिजनेस में विस्तार के अवसर मिलेंगे। इस दौरान बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा विदेश में नौकरी करने या विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें