वाणी में संयम और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने से आपके संबंध और मज़बूत होंगे।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस बार सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के 11वें भाव में हो रहा है, जो आमदनी, लाभ और सामाजिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। मीन राशि के स्वामी गुरु भी वृषभ में रहेंगे, जिससे आपके लिए ये समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल साबित हो सकता है। शेयर बाजार, निवेश और लेन-देन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके अधूरे कार्य अब गति पकड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपकी संवाद शैली दूसरों को प्रभावित करेगी। वाणी में संयम और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने से आपके संबंध और मज़बूत होंगे। संभव हो तो सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें, इससे भाग्य का सहयोग मिलेगा और बाधाएं दूर होंगी।