फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 9 September: मूलांक 1 वालों को काम में मिलेगी मनचाही सफलता,  पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 09 Sep 2025 07:07 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

9 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मनचाहे काम करने के अवसर लेकर आया है। अगर कोई काम अटका हुआ था, तो आज वह पूरा होगा और आपकी सफलता का राज आपके माता-पिता है, इसलिए उन्हें सम्मानित अवश्य करें। प्रॉपर्टी और धन संबंधी मामलों में भी मनचाही सफलता की संभावना बनी हुई है। 
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक - 8
विज्ञापन

3 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 2
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। आज वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी और रिश्ता पहले की तरह धीरे-धीरे पटरी पर जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है। 
शुभ रंग - काला
शुभ अंक -5

4 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 3
आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। लेकिन शाम को आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, आप शाम को नए वित्तीय निवेशों को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं। व्यापार को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन आगे बढ़ने के अवसर लेकर आया है। आपको व्यवसाय और परिवार के मामलों में तालबैठाने में कामयाबी मिलेगी। हालांकि, अपना व्यवहार मधुर रखें। आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। इस दौरान संतान को किसी पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती हैं, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 5
आज पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। वाहन में खराबी के कारण खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है। कुछ पुरानी बातों को लेकर तनाव भी रहेगा। लेकिन आप सोच-समझकर काम करें अन्यथा व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

7 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताना फायदेमंद रहेगा। इस दौरान आप परिवार के लिए कोई पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परंतु व्यापार में निवेश के मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा

8 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 7 
आज का दिन उत्तम लाभ के संकेत दे रहा है। व्यापार में आई तेजी का लाभ होगा आप किसी अन्य काम की भी शुरूआत कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में उनकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 8
आज आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे मतलब समझ सकते हैं। रिश्तों में मर्यादा और सम्मान बनाए रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 15
विज्ञापन

10 of 10
9 September Ank Jyotish - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज आपकी मेहनत को एक नई पहचान मिल सकती हैं। धैर्य और विवेक आपके लिए कारगर रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- जामुनी  
शुभ अंक- 10

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें