फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan Live Streaming: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें लाइव नजारा

Sat, 29 Mar 2025 12:05 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Grahan  2025 Live Stream:- खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को घर बैठे भी देख सकते हैं। अगर आप भी इस दुर्लभ नजारा देखने से नहीं चूकना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan 2025 Live Stream - फोटो : adobe stock
Surya Grahan 2025 Live Stream: सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं है। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वाले लोग यह अद्भुत नजारा घर बैठे भी देख सकते हैं। अगर आप भी इस दुर्लभ नजारे को देखने से नहीं चूकना चाहते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं। 
 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण, जानें मेष से लेकर मीन राशि वालों पर इसका प्रभाव

Surya Grahan: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, कार्य सिद्धि और सफलता के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें किस राशि वालों को होगा लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें

विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व  - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व 
साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और इस दिन शनि ग्रह भी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह ग्रहण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दौरान मीन राशि में 5 ग्रहों का मिलन हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य और शनि ग्रह तीन दशकों के बाद एक ही वर्ष में दो बार युति बनाने वाले हैं। पहली युति 12 फरवरी को कुंभ राशि में हुई थी, वहीं दूसरी युति 29 मार्च को मीन राशि में होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
29 मार्च को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका समेत आर्कटिक के कुछ इलाकों से दिखाई देगा। 

4 of 5
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? - फोटो : adobe
भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक लगेगा। ऐसे में आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर आसानी से देख सकते हैं। 

Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क
Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे देखें ग्रहण का लाइव नजारा? - फोटो : adobe
कैसे देखें ग्रहण का लाइव नजारा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद आप इसका लाइव नजारा देख सकते हैं। आप अपने मोबाईल, टैबलेट या लैपटॉप पर यूट्यूब के माध्यम से इस अद्भुत खगोलीय घटना को आसानी से देख सकते हैं-






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें