फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2024 Date: आज सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा कि नहीं

Wed, 02 Oct 2024 07:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2024 Date and Time: हर साल चंद्र ग्रहण के साथ सूर्य ग्रहण लगता है। वर्ष 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण पितृपक्ष के दौरान लगने जा रहा है। आज यानी 2 अक्तूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आइए जानते हैं सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहे सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा और सूतक काल मान्य होगा या नहीं ।  साथ ही ये भी जानते हैं कि ये भारत में नजर आएगा कि नहीं। 
Chandra Grahan September 2024: सितंबर में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा खतरनाक

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में कौए के अलावा इन जानवरों को भी खिला सकते हैं अन्न, मिलता है पितरों का आशीर्वाद

Shani Pradosh Vrat 2024: इस शुभ योग में शनि प्रदोष व्रत, इस विधि से करें शिव आराधना



विज्ञापन

2 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
कब होगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। 
इसकी कुल अवधि करीब 6 घंटे 4 मिनट की होगी। 
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आश्विन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। इस दिन पितृपक्ष की अमावस्या तिथि होगी। ऐसे में इसका विशेष महत्व है।

 
विज्ञापन

3 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं? 
बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात के समय नजर आने वाला है। ऐसे में ये भारत में नहीं नजर आएगा।

4 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा कि नहीं 
सूर्य ग्रहण आरंभ होने के करीब 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। लेकिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही मांगलिक और शुभ कामों की रोक लग जाती है। सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से पवित्र करके मंदिरों के कपाट खोल दिए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
कहां-कहां नजर आएगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं नजर आएगा लेकिन भारत के अलावा ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों और  आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के भी कुछ इलाकों से नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Istock
सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इसके साथ ही इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु स्थित होंगे। वहीं देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की पूर्ण दृष्टि होगी और सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र, छठे भाव में वक्री शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के होने से मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। 
इसके अलावा मेष, वृषभ, सिंह, मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय या फिर यात्रा करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। इस अवधि में निवेश न करें। इससे आपको धन हानि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें