Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): यह समय है अपने ड्रीम को पूरा करने का। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज खुद को खुश रखने की भरपूर कोशिश करें क्योंकि व्यस्तता के कारण आपका उत्साह कम हो सकता है। खुद और अपने पार्टनर के लिए दिन को खुशनुमा बनाएं इससे आपका रोमांटिक रिश्ता और भी अनोखा बनेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांस के लिए आज का समय बेहतरीन है जहाँ आपका कोई खास संबंध बनेगा। रिश्तों का महत्व आपके अधिक कोई नहीं समझता और इसके लिए आप नेटवर्किंग का पूरा उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपके दिल के करीबी या शुभ चिंतक से कोई बहस न करें। प्यार के साथ प्रतिब्धता आज आपकी प्राथमिकताओं में से एक हैं। जो संबंध मतलब के हैं उनका साथ छोड़ना ही बेहतर है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है। मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी बेजान ज़िन्दगी में चाहत का रंग भरने के लिए अपने व्यक्तित्व के साथ साथ अपनी सूरत पर भी ध्यान दें। रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप ऑफिस के काम को लेकर थोड़े चिंतित है लेकिन शांत रहें क्योंकि सब कुछ आपके हक़ में होगा। आज का व्यक्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर ले जा सकता है पर उन्हें मनाना भी आप अच्छे से जानते है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर प्रेम में कोई परेशानी है तो इस रिश्ते को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि एक दूसरे को कुछ समय दें। वक्त हर घाव भर देता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकल कर स्वयं पर भी ध्यान दें। आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन लिव इन पार्टनर या परिवार के साथ मतभेद का है जिसके कारण आप बैचैन हो सकते हैं। नया वातावरण आपको नए लोगों से मिलाएगा जो पूरा जीवन आपका सहयोग करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार और आधिकारिक मामलों में सही संतुलन बनाये रखें। अगर आपका रिश्ता नया है तो यह जान लें कि आपकी ज़िन्दगी को एक नया मोड़ मिलने वाला है।