सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी 2 अक्तूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्तूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा
- फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2024 : ज्योतिष में सूर्य ग्रहण की घटना का विशेष महत्व होता है जिसके कारण ग्रहण का काफी धार्मिक महत्व होता है। इस वर्ष कुल मिलाकर दो सूर्य ग्रहण है जिसमें से साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लग चुका है जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर के महीने में लगेगा। यह ग्रहण काफी देर तक चलेगा जिसमें ग्रहण का कुल समय 6 घंटे 4 मिनट का होता है। साल का यह दूसरा भारत में दिखाई नहीं देगा जिसकी वजह से इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। दरअसर जब भी ग्रहण लगता है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उस समय ग्रहों और नक्षत्रों में बदलाव देखने को मिलता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और राहु की युति होती है तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण आश्विन माह की अमावस्या तिथि यानी 2 अक्तूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2 अक्तूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लगेगा। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान अन्य ग्रहों की स्थितियों की बारे में बात करें तो चंद्रमा, बुध और केतु कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। शनि वक्री रहेंगे। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन राशियों के ऊपर रहेगा।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : amar ujala
सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर रहेगा सकारात्मक प्रभाव
मिथुन राशि
2 अक्तूबर को लगने वाले साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। यह ग्रहण आपके लिए शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपके अधूरे कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। दरअसल कन्या राशि में सूर्य के साथ केतु के विराजमान होने से आपके ऊपर शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपके करियर के ऊपर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी इस सूर्यग्रहण का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं और भौतिक सुखों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से होगी। समाज में खूब सारा मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ मौके हाथ लग सकते हैं। जीवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। यह आपके जीवन में खुशहाली के संकेत हैं। आपके लिए यह ग्रहण बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा और सुखमय बीतेगा। आमदनी अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है।