Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर 2023 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण पर कई तरह का अनोखा संयोग भी बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 अक्तूबर को पितृपक्ष की समाप्ति पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके अलावा ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह का संयोग कई वर्षों के बाद बन रहा है। आपको बता दें 14 अक्तूबर को जब सूर्य ग्रहण होगा तब उसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी होगी। इस कारण से सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाला ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इस तरह से ग्रहण के दौरान सूर्य-बुध के संयोग से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है।
ज्योतिष गणना के मुताबिक सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण इससे पहले सन 1845 में लगेगा। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व होता है और इस दिन सूर्य ग्रहण लगने से पितरों को तर्पण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इस तरह के योग में पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण किन-किन राशि वालों के लिए रहेगा खास।