फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 21: सूर्य ग्रहण आज, जानें कर्क, सिंह और तुला राशि वालों पर ग्रहण का प्रभाव

Thu, 10 Jun 2021 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
surya grahan 2021: सूर्य ग्रहण का कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: 10 जून को लगने वाला ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इससे पहले पिछले महीने की 26 तारीख को भी साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। अमावस्या तिथि पर लगने वाला यह सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा। जिसमें एक समय पर सूर्य एकदम चमकती हुई अंगूठी की भांति दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से होगी और इसका अंत शाम को 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण पूरे 5 घंटे की अवधि तक रहेगा। विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा की छाया से सूर्य का प्रकाश कुछ देर के लिए ढक जाता है, इस घटना को ही  सूर्य ग्रहण कहते हैं। भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा जिस कारण से धार्मिक कार्यों में किसी भी तरह की रुकावट नहीं रहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
solar eclipse - फोटो : सोशल मीडिया
Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, आइए करते हैं ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

3 of 5
राशि
कर्क राशि
राशि से ग्यारहवें लाभ भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी सोची-समझी रणनीति कारगर रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद दूर होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी यह संयोग बेहतरीन रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए अंतिम रूप दें।

4 of 5
राशि
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण कार्य व्यापार में कुछ और अस्थिरता तो ला सकता है किन्तु, इसका प्रभाव बहुत सकारात्मक रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में पड़ने वाला ये ग्रहण काफी उतार-चढ़ाव ला सकता है। कुछ दिनों के लिए कार्य बाधा का भी सामना करना पड़ेगा किंतु, हताश न हों यह शीघ्र ही दूर भी होगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति अपने स्वभाव में परिवर्तन न आने दें। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रहण अपेक्षा के लाभदायक ही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें