फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sun, 21 Jun 2020 11:11 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य ग्रहण 2020: सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है
साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ज्योतिष में रविवार के दिन मृगशिरा तथा आर्द्रा नक्षत्र एवं मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण को चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस ग्रहण का सभी राशियों के लिए प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से पराक्रम भाव में वाला ये कंकड़ सूर्य ग्रहण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्य भी सफल रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से धनभाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा दाहिनी आंख का ध्यान रखें। परिवार में अलगाव न पैदा होने दें। किसी को भी कर्ज देने से बचें कार्य क्षेत्र से अपने काम निपटायें और सीधे घर आए, विवादों से दूर रहें।



सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपकी राशि पर लगने वाला ग्रहण आपके लिए सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है इसलिए अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से व्यय भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। बाई आंख का ध्यान रखें, हृदय रोग से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है चोट लगने से बचें।

सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से लाभ भाव में पड़ने वाला ग्रहण आपके लिए भाग्य उन्नति के सभी दरवाजे खोल देगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि का आवेदन करना चाहें तो असर बेहतर। इन सब के होते हुए भी बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। आय के साधन बढ़ेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से दशम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण माता पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है अगर ऐसा हो तो सहजता से स्वीकार करें। सामाजिक प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से भाग्य भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए कार्य बाधा उत्पन्न करा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता तो रहेगी किंतु संतान संबंधी चिंता भी आपको तंग कर सकती है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में और मन लगाएं ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में परेशानी न हो। धर्म-कर्म के मामलों में अरुचि बढ़ेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से अष्टम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण स्वास्थ्य के लिए विपरीत प्रभाव कारक सिद्ध होगा। पेट संबंधी अथवा यहां से संबंधित अंगों के विकार से बचें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। काफी दिनों का दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी विरोधी सक्रिय रहेंगे और नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से सप्तम भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण के प्रभाव स्वरूप आपके दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है इसलिए आपसी सौहार्द बनाए रखें झगड़े विवाद से बचें। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन पर अधिक व्यय होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र से कष्टकर समाचार प्राप्ति के योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से छठेभाव में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिलाजुला फल देगा। ऋण, रोग और शत्रु आपको तंग कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से भी बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता से परेशानी बढ़ सकती है किंतु आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से पंचम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण रोमांस के मामलों में उदासीनता लाएगा। प्रेम विवाह के निर्णय में कुछ विलंब हो सकता है। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी सावधानी बरतने का है पढ़ाई में की गई लापरवाही नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है इसलिए ध्यान दें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से चतुर्थभाव में पड़ने वाला यह ग्रहण आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा किंतु, कहीं न कहीं आपका आर्थिक पक्ष मजबूत भी करेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें