फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य के गोचर से इन राशि वालों के बनेंगे प्रमोशन के योग, पूरी होगी हर इच्छा

Fri, 01 Aug 2025 05:24 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar In Singh Rashi 2025: मान-सम्मान के कारक सूर्य 17 अगस्त 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह सुबह 1 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि से यात्रा को विराम देते हुए सिंह में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock
Surya Gochar In Singh Rashi 2025: मान-सम्मान के कारक सूर्य 17 अगस्त 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह सुबह 1 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि से यात्रा को विराम देते हुए सिंह में प्रवेश करेंगे। चूंकि सिंह सूर्य की राशि है, इसलिए उनका यहां आना ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। सूर्य के अपने घर में प्रवेश करने से कुछ जातकों के अटके काम पूरे, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी कामों में सफलता या पिता से रिश्ता अधिक मजबूत हो सकता है। आपको बता दें, सूर्य की पहचान ग्रहों के राजा के रूप में भी की जाती है और वह एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में उनका सिंह में गोचर एक लंबे समय के बाद होने जा रहा है। इससे किन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
दि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप मानसिक रूप से भी संतुलन महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
तत्व: जल  
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।


सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क वालों को सरकारी क्षेत्र में शुभ सूचना मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बनेगा। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से व्यापार में लाभ और बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिलने के योग है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आप मानसिक रूप से भी संतुलन महसूस करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। प्रेम जीवन शानदार रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत अगर करना चाह रहे हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।


सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत अगर करना चाह रहे हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। इस दौरान आपको व्यवसाय में भी मनचाहा लाभ होगा। यदि आप अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो इसमें जल्द ही मनचाहा मुनाफा होगा। कठिन मेहनत के बाद अच्छा मुनाफा मिलने के बाद घर समाज में अच्छी छवि बनेगी। किसी नई नौकरी के लिए यदि आपने अप्लाई किया था, तो वहां से आपको बुलावा सकता है। जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। रिश्ता जीवन पर खास असर डालेगा। प्रेम की भावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।


धनु राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। किसी पुराने परिचित से मेल-मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान धनु राशि के अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। निवेश या नौकरी में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपके लिए यह समय संवाद, सोच और संपर्क से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने का है। जो जातक सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें मन मुताबिक ट्रांसफर मिल सकता है। अगर किसी सरकारी सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह गोचर अनुकूल रहेगा। 

Second Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को लगेगा का साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें