फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल को सूर्य का मेष में गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी

Mon, 13 Apr 2026 04:57 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar In Mesh Rashi 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य अपने मित्र मंगल की राशि में आते हैं, तो उनकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती हैं। यह गोचर जातकों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आता है।
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
Surya Gochar In Mesh Rashi 2026: इस साल 14 अप्रैल 2026, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन वह सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में अपना स्थान लेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का मेष मे गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाता है। बता दें, मेष चक्र की पहली राशि हैं और इसके स्वामी मंगल देव हैं। सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए इस गोचर से मेष से लेकर मीन तक के जातकों को कई शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान जहां कुछ राशियों की ऊर्जा में वृद्धि, करियर में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ता है, तो वहीं कुछ को कार्य पूरा करने में समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में आइए सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ रहने वाला है। यह गोचर आपकी ही राशि और लग्न में हो रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय करियर और निजी जीवन में नई शुरुआत करने की योजना सफल होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

3 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सूर्य का यह गोचर बारहवें भाव में हो रहा है, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय कई तरह की यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए धैर्यवान रहें। निवेश के लिए समय शुभ रहने वाला है।

4 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह गोचर आपके एकादश भाव में होगा। माना जा रहा है कि, मिथुन राशि वालों के आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से बड़े अवसर मिल सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
सूर्य कर्क राशि वालों के दशम भाव में उच्च अवस्था में स्थित होंगे। करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। जो भी काम अटके थे, वह पूरे होंगे। पद-प्रतिष्ठा और अधिकारों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और नवम भाव में उच्च होकर गोचर करेंगे। ऐसे में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वह मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है, जो थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। आप नए लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। अचानक खर्च या धन हानि के योग बन सकते हैं।

8 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
यह गोचर आपके सप्तम भाव में होगा। रिश्तों में अहंकार टकराव ला सकता है। दोस्ती में दरार आने के संकेत है।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझेदारी के मामलों में सावधानी जरूरी है।

9 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
सूर्य का गोचर षष्ठ भाव में होगा, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आप विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। आप अपने खर्चों को भी नियंत्रित कर पाएंगे।

10 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो बुद्धि और रचनात्मकता का भाव है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि की भी संभावना है। व्यापार और निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।

11 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिससे घर-परिवार या करियर में अचानक बदलाव हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास दूसरों को भी प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

12 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
यह गोचर तृतीय भाव में होगा, जिससे आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव संभव हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निवेश के लिए दोस्तों के साथ कोई योजना बना सकते हैं।

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, नौकरी-यात्रा में आएंगी परेशानियां
विज्ञापन

13 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
सूर्य का गोचर द्वितीय भाव में होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा।
 

Budhaditya Rajyog: 30 अप्रैल को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ

Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें