फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Nakshatra 2026: शनिदेव 17 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन चार राशियों रह सकते हैं भारी

Mon, 13 Apr 2026 04:45 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 अप्रैल को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशि वालों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
शनि नक्षत्र पद परिवर्तन - फोटो : amar ujala
शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, जिसके कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उनको कर्मों के आधार पर अच्छा और बुरा फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं जिसके कारण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव लंबे समय तक रहता है। शनि अगर कुंडली में अच्छी स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा देते हैं, वहीं अगर कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी नहीं है तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शनि के राशि परिवर्तन के साथ-साथ एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। पंचांग के अनुसार, शनिदेव 17 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं।   17 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो 17 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। जिसके चलते इन राशि राशि के जातकों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। बाधाओं का सामना करना होगा। धन संबंधी मामलों में आपको आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से इनके करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक परेशानियों में इजाफा हो सकता है। आपको इस दौरान कोई भी नई डील करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातकों को लेन-देन से बचना होगा। 

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से तुला राशि वालों के करियर में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। 

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का ये सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मक राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही संभलकर चलना होगा। आपके बेफिजूल के खर्चों में इजाफा हो सकता है। आपकी सेहत में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। 

मंगल-चंद्रमा की युति बनाएगी महालक्ष्मी योग, इन राशिवालों को मिल सकता है अचानक पैसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें