फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार राशि वालों के कष्टों से भरे रहेंगे 2 महीने, रिश्ते-बिजनेस और करियर में होगी उथल-पुथल

Fri, 16 Oct 2026 12:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar Negative Impact On Zodiac: सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव जातकों पर 2 महीने तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषियों की मानें, तो इस अवधि में जातकों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला AI
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि दोनों को ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। जहां सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय से जुड़े हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध होने के बावजूद इनके बीच शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में इनकी स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में तनाव और चुनौतियां बढ़ा सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी 2027 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मकर और कुंभ दोनों ही शनि की राशियां हैं। ऐसे में सूर्य के इन राशियों में रहने के दौरान कुछ जातकों को रिश्तों, करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने और कामकाज में बाधाएं आने की आशंका बनी रहेंगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह अवधि व्यक्तिगत जीवन में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकती है। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है। कोई मन की इच्छा पूरी करने में भी कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।
विज्ञापन

3 of 5
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस अवधि में समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। नौकरी बदलने का मन इस समय आपका कर सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। रिश्तों में गलतफहमियों से बचने के लिए बातचीत स्पष्ट रखें।
सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: 4 राशियों के करियर, धन और रिश्तों में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव

4 of 5
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। एक ओर करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। करीबी व्यक्ति के साथ विचारों का मतभेद होने की आशंका है। व्यापार से जुड़े जातकों को योजनाओं और लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। पढ़ाई में परेशानियां आएगी। किसी पुराने मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
31 अक्तूबर को होगा साल 2026 का बड़ा गोचर, इन 4 राशि के लोगों का मजबूत होगा भाग्य और पूरे होंगे सभी सपने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surya Gochar Negative Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह अवधि कुछ महत्वपूर्ण अनुभव लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। इस समय रिश्तों में भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान करियर और निजी जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
केतु का गोचर इन तीन राशि वालों की परेशानियां करेगा दूर, नौकरी, गाड़ी और घर खरीदने के सपने होंगे पूरे
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें