Surya Tula Gochar 2026 Negative Impact: सूर्य जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ सकता है। इस साल 17 अक्तूबर 2026 को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर सूर्य तुला में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुला राशि में सूर्य नीच अवस्था में होते हैं। ऐसे में सूर्य के इस गोचर को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, पद और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में सूर्य की स्थिति में बदलाव होने से कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में किन राशि वालों को सावधानी रखनी है, आइए जानते हैं।
शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव