फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा हलचल, 12 दिनों तक रहना होगा सतर्क

Sun, 26 Jan 2025 12:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Gochar 2025: हाल ही में सूर्य देव ने शनि के नक्षत्र श्रवण में प्रवेश किया है, जहां वह अगले 12 दिनों तक स्थित रहेंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर कब हुआ और इसका नकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का नक्षत्र गोचर - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण स्थान है, और वे लगभग 30 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। राशि गोचर से पहले सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 2 से 3 बार होता है, जिसका व्यक्ति की आत्मा, मान-सम्मान, पद, नेतृत्व क्षमता और शक्ति पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हाल ही में 24 जनवरी 2025 को सूर्य देव ने गोचर किया है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर सबसे अधिक होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर के प्रभाव से किन तीन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। 

Saraswati Puja 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी सरस्वती पूजा, जानें शुभ समय और महत्व
Shani Dev : इन देवी-देवताओं के भक्तों से दूर रहते हैं शनिदेव, नहीं करते परेशान
Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति के बाद कब है अगला अमृत स्नान? यहां जानें तिथि और महत्व
Magh Month 2025: माघ माह में जरूर करें ये कार्य, पूरी होंगी सभी मनोकामना
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य का नक्षत्र गोचर - फोटो : adobe stock
सूर्य ने गोचर कब किया?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 2025 में 24 जनवरी को सुबह 4:52 बजे सूर्य ने श्रवण नक्षत्र में गोचर किया। सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में 12 दिन, यानी 6 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 7:57 बजे तक रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य का नक्षत्र गोचर - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि  
सूर्य के गोचर का नकारात्मक असर मेष राशि के जातकों की सेहत पर पड़ सकता है। सिरदर्द की समस्या अगले कुछ दिनों तक आपको परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। व्यक्तिगत जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। विवाहित जोड़ों के बीच गलतफहमियों के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापारियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
सूर्य का नक्षत्र गोचर - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
मेष राशि के अलावा, वृषभ राशि के जातकों पर भी सूर्य के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गलत निर्णयों के कारण व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे घरेलू बजट प्रभावित होगा। निवेश में हानि की संभावना है। कर्ज लेने से बचें, क्योंकि भविष्य में इसे चुकाना मुश्किल हो सकता है। उम्रदराज जातकों को नींद की कमी या पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य का नक्षत्र गोचर - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सूर्य देव के शनि के नक्षत्र में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें