फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Thu, 14 Aug 2025 02:54 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Surya Gochar 2025:  17 अगस्त को सूर्य अर्धरात्रि को 01 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और यह आत्मा के कारक ग्रह होते हैं और नेतृत्व क्षमता, उत्साह और शक्ति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का सिंह राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 अगस्त को सूर्य अर्धरात्रि को 01 बजकर 41 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है और यह आत्मा के कारक ग्रह होते हैं और नेतृत्व क्षमता, उत्साह और शक्ति को दर्शाते हैं। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

Lucky Rashiyan: 26 अगस्त से मेष समेत इन दो राशि वालों को होगा लाभ, व्यापार को भी मिलेगी नई दिशा
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

Surya Ketu yuti 2025: सूर्य-केतु के ग्रहण योग से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि की संभावना

विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थसुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।

Guru Gochar: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से विवाद बढ़ सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अत्यधिक सफलता कारक रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। कार्य-व्यापार के प्रति गोपनीयता बरकरार रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
अपनी स्वयं की राशि सिंह में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति दर उन्नति होती रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चुनाव आदि से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नए टेंडर के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आय।के संसाधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती हैं उन्हें गलत संगति में पड़ने से बचाए।

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको इच्छित परिणाम प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो भी समय सर्वोत्तम रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक कलह का सामना करना पड़ेगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा।

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव भाग्योन्नति कारक तो रहेगा ही आप में साहस और पराक्रम के वृद्धि करेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य व्यापार में निर्णय लेने में विलंब न करें।

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी किंतु, कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। महंगी वस्तुओं का भी क्रय करेंगे।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा दांपत्य जीवन में उदासीनता रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।। कार्य व्यापार में आशानुरूप उन्नति होगी। साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा। वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी समय बेहतरीन रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग आपको शत्रु मर्दी बनाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो और आगे बढ़ेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। अधिक बैंकलोन लेने से भी परहेज करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें