Surya Gochar 2025: 17 सिंतबर को सूर्यदेव कन्या राशि में गोचर करेंगे जो बुध का राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को पिता, आत्मा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है।
फ्री ई-पेपर, सभी विशेष आलेख और सीमित विज्ञापन जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी पाए
Surya Gochar 2025: सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 17 सिंतबर को सूर्यदेव कन्या राशि में गोचर करेंगे जो बुध का राशि में एक महीने तक विराजमान रहेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को पिता, आत्मा और मान-सम्मान का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
17 सितंबर 2025 को सूर्य के गोचर करने से आपकी राशि से छठे यानी शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे कार्यों में गति आएगी। यात्राओं का लाभ आपको मिलेगा। लेकिन आपको इस दौरान आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
सूर्य के गोचर का शुभ फल वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा। आपकी राशि से पंचम जो धन और विद्या भाव होता उसमें गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव काफी मिलाजुला और अप्रत्याशित परिणाम कारक रहेगा। नौकरी में आपको रोजगार के अवसर बनेंगे।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपकी राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। इस दौरान कुछ बुरी खबरें सुनने को मिल सकती है।
कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अच्छा रहेगा। आने वाला समय अनुकूल रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको लोगों संग मेलजोल बढ़ेगा।
सिंह राशि-
आपके लिए सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य देव मान-सम्मान में वृद्धि करवाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के योग बनेंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपकी राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव काफी उतार चढ़ाव और भागदौड़ का सामना करवाएगा।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
किसी योजना में आपके द्वारा निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध मजबूत होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव शासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। कार्यव्यापार में उन्नति तो होगी ही सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहद अनुकूल रहेगा।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है सावधान रहें।