फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने से जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Tue, 17 Sep 2024 12:14 PM IST
प. जयगोविंद शास्त्री ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कन्या राशि में गोचर और प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि सृजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह सूर्य 16 सितंबर की शाम 07 बजकर 43 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके बुध की राशि कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 17 अक्तूबर को सुबह 07 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए बेहद अनुकूल और वरदान की तरह है। सोची-समझी रणनीति तो कारगर रहेगी ही साथ ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। न्यायिक मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से पंचम यानी विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव काफी मिलाजुला और अप्रत्याशित परिणाम कारक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों और शोध कार्यों में लगे हुए छात्रों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए रोजगार के अवसर बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान की चिंता परेशान कर सकती है। गलत संगति से बचें।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन क्रय करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपमें ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देगा। जो कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम दूरगामी और सुखद रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम कारक रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु आर्थिक उन्नति होती रहेगी। काफी दिनों का दिया गया धन के भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी नए पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य देव पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो कराएंगे ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति और सम्मान वृद्धि के योग बनेंगे। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव काफी उतार चढ़ाव और भागदौड़ का सामना करवाएगा। कहीं न कहीं मानसिक परेशानियां भी बढ़ेगी इसलिए ऐसे समय में हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक और सोच-समझ कर लें। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होने में थोड़ा और समय लगेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही शीर्ष नेतृत्व से भी संबंध मजबूत होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। किसी बड़े सम्मान और पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रतिचिंतनशील रहें। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्य व्यापार में भी कुछ हानि हो सकती है सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के निर्णय लेने में सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से सप्तम यानी दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव वैवाहिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं कहा जा सकता। वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है सावधान रहें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें